ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध के कारण 100 डॉलर पर पहुंच सकता है कच्चा तेल

Edited By shukdev,Updated: 24 Sep, 2018 08:19 PM

iran could reach  100 due to economic sanctions on crude oil

ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों के कारण इस साल के अंत तक या अगले साल के आरंभ तक अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। इस प्रतिबंध से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंचने की आशंका है। कॅमोडिटी...

सिंगापुर: ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों के कारण इस साल के अंत तक या अगले साल के आरंभ तक अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। इस प्रतिबंध से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंचने की आशंका है। कॅमोडिटी कारोबारी कंपनियों ट्राफिगुरा और मरक्यूरिया ने सोमवार को एशिया प्रशांत पेट्रोलियम सम्मेलन में यह बात कही।

PunjabKesariमरक्यूरिया एनर्जी ट्रेडिंग के अध्यक्ष डेनियल जेग्गी ने कहा कि ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध के कारण इस साल के अंत तक बाजार में कच्चे तेल की दैनिक उपल्ब्धता करीब 20 लाख बैरल कम हो जाएगी। प्रतिबंध के कारण कच्चे के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकते हैं। जेग्गी ने कहा कि इस साल की अंतिम तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान बड़ा उथल-पुथल देखा जा सकता है जो ईरान पर लगने वाले प्रतिबंध की अवधि और उसके आकार पर निर्भर करेगा। आपूर्ति में अचानक 20 लाख बैरल रोजाना की कमी के लिए बाजार बिल्कुल तैयार नहीं है।

PunjabKesariअमरीका ने ईरान पर वित्तीय प्रतिबंध पहले ही लगा दिए हैं। वह 4 नवंबर से उसके कच्चा तेल निर्यात पर प्रतिबंध की योजना बना रहा है तथा अन्य देशों पर ईरानी क्रूड के आयात पर प्रतिबंध के लिए दबाव बना रहा है। ट्राफिगुरा के तेल कारोबार के सह प्रमुख बेन लुकॉक ने कहा कि क्रिसमस तक कच्चा तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल तक और नव वर्ष तक 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को ब्रेंट क्रूड के दाम 2.14 डॉलर यानी 2.7 प्रतिशत चढ़कर 80.94 डॉलर तक पहुंच गए जो नवंबर 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है। हालांकि बाद में थोड़ी नरमी के साथ यह 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। PunjabKesariअमरीकी लाइट क्रूड का वायदा भी 1.25 डॉलर महंगा होकर 72.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। तेल निर्यातक देशों के प्रमुख संगठन ओपेक ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आह्वान को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने ओपेक से उत्पादन बढ़ान की अपील की थी। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल-फालिह ने कहा कि मैं कीमतों को प्रभावित नहीं करता। ओपेके के इनकार के बाद कच्चे तेल में सोमवार को जबरदस्त उछाल देखा गया।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!