ईरान से कच्चे तेल की खरीद रोकने के अमेरिकी दबाव पर रूहानी की चेतावनी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Jul, 2018 06:07 PM

iran s president warns over us push against buying iran oil

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कच्चे तेल का कारोबार रोकने के अमेरिकी दबाव को लेकर चेतावनी दी है। रूहानी ने कहा कि अगर अमेरिका अपने सहयोगी देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने से रोकने की कोशिश करता है तो क्षेत्रीय आपूर्ति खतरे में पड़ सकती है।

बिजनेस डेस्कः ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कच्चे तेल का कारोबार रोकने के अमेरिकी दबाव को लेकर चेतावनी दी है। रूहानी ने कहा कि अगर अमेरिका अपने सहयोगी देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने से रोकने की कोशिश करता है तो क्षेत्रीय आपूर्ति खतरे में पड़ सकती है। रूहानी ने स्विट्जरलैंड यात्रा के दौरान कल यहां ईरानी प्रवासियों से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को अपने कच्चे तेल का निर्यात जारी रखने की अनुमति नहीं दी है। ईरानी राष्ट्रपति ने चेतावनी पर विस्तार से नहीं बताया है लेकिन अतीत में जब ईरान पर इस तरह का दबाव डाला गया था तो उसने होर्मुज जलडमरुमध्य को बंद करने की धमकी दी थी। दुनिया की तेल आपूर्ति का एक तिहाई हिस्सा यहां से होकर गुजरता है।

ईरान तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक देश है, जो कि प्रतिदिन 20 लाख बैरल से ज्यादा का निर्यात करता है। अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को खींचने के बाद अपने सहयोगियों को नवंबर तक ईरान से कच्चा तेल आयात बंद करने के लिए कहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!