राष्ट्रीय हितों के हिसाब से होगा ईरान से तेल आयात पर फैसलाः प्रधान

Edited By Supreet Kaur,Updated: 29 Jun, 2018 12:48 PM

iran will decide on oil import by national interest

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ईरान से तेल आयात बंद करने की अमेरिका की मांग पर सावधानी के साथ प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रीय हितों का अनुसरण करेगी। प्रधान ने चार नवंबर तक ईरान से कच्चा तेल आयात बंद करने या प्रतिबंधों का सामना...

बिजनेस डेस्कः पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ईरान से तेल आयात बंद करने की अमेरिका की मांग पर सावधानी के साथ प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रीय हितों का अनुसरण करेगी। प्रधान ने चार नवंबर तक ईरान से कच्चा तेल आयात बंद करने या प्रतिबंधों का सामना करने की अमेरिकी चेतावनी के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सावधानी बरतते हुए कहा, ‘‘हम अपने हितों के हिसाब से फैसला करेंगे।’’

प्रधान ने कहा, ‘‘हालिया वर्षों में हमारा स्रोत बाजार काफी बड़ा हुआ है।’’ प्रधान ने कहा, ‘‘अब ऐसा कोई तेल उत्पादक देश नहीं है जिससे हम तेल नहीं खरीदते हैं। हमने ब्रुनेई के साथ भी सौदा किया हुआ है। अत : हालिया अमेरिकी प्रतिबंधों की चेतावनी से आपूर्ति बाधित होने का कोई खतरा नहीं है।’’ उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से आठ मई को एकतरफा पीछे हटने की घोषणा की थी। इसके बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कुछ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की थी। ईरान से तेल आयात बंद करने की चेतावनी भी इनमें से एक है। हालांकि इस साल मई के दौरान ईरान से भारत का कच्चा तेल आयात अप्रैल की तुलना में 10.2 प्रतिशत तथा पिछले साल मई की तुलना में करीब 45 प्रतिशत अधिक रहा है। भारत चीन के बाद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार है तथा सऊदी अरब और इराक के बाद ईरान भारत को तेल की आपूर्ति  करने वाला तीसरा बड़ा देश है।

अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 के बीच ईरान से1.84 करोड़ टन तेल का आयात किया गया। देश सालाना 20 करोड़ टन तेल का आयात करता है और अमेरिका तथा चीन के बाद कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार है। इस बीच प्रधान ने कहा कि 10 जुलाई से शुरू हो रहा नया शहरी गैस आपूर्ति ठेका यदि सफल रहा तो गैस पाइपलाइन नेटवर्क में औरंगाबाद, कोल्हापुर, सतारा और सिंधुदुर्ग समेत महाराष्ट्र के नौ नए जिले जोड़े जाएंगे।       

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!