Edited By ,Updated: 30 Mar, 2016 12:25 PM
1 अप्रैल से कारें, एस.यू.वी., व्यावसायिक वाहनों, दोपहिया वाहनों (टू-व्हीलर) और तिपहिया वाहनों (थ्री-व्हीलर) की इन्श्योरैंस महंगी होने जा रहा है।
नई दिल्लीः 1 अप्रैल से कारें, एस.यू.वी., व्यावसायिक वाहनों, दोपहिया वाहनों (टू-व्हीलर) और तिपहिया वाहनों (थ्री-व्हीलर) की इन्श्योरैंस महंगी होने जा रहा है। इन्श्योरैंस नियामक इरडा ने थर्ड पार्टी इन्श्योरैंस के प्रीमियम में 46 प्रतिशत तक बढ़ौतरी कर दी है। सबसे ज्यादा बढ़ौतरी एस.यू.वी. खंड की गाडिय़ों के प्रीमियम में हुई है।
क्या है थर्ड पार्टी इन्श्योरैंस
* हर वाहन के लिए थर्ड पार्टी इन्श्योरैंस करवाना जरूरी है। इसके तहत वाहन से हादसे के दौरान पीड़ित शख्स को इन्श्योरैंस कवर मिलता है।
* यानी यदि कार, बाइक या दूसरे वाहन से किसी शख्स की दुर्घटना होती है तो उसे इन्श्योरैंस कवर मिलेगा।
* थर्ड पार्टी के तहत ड्राइवर या वाहन को हुए नुक्सान का इन्श्योरैंस कवर नहीं होता।
क्या है फुल कवर इन्श्योरैंस
* फुल कवर इन्श्योरैंस के तहत किसी वाहन मालिक को थर्ड पार्टी के साथ-साथ ड्राइवर और वाहन का भी इन्श्योरैंस करवाना होता है।
* दुर्घटना के समय वाहन को नुक्सान होने के साथ, ड्राइवर और उसमें बैठे यात्री को भी इन्श्योरैंस कवर मिलता है।
* इसकी वजह से यह इन्श्योरैंस थर्ड पार्टी इन्श्योरैंस के मुकाबले महंगी होता है।
थ्री-व्हीलर के प्रीमियम में कितनी होगी बढ़ौतरी
छोटे थ्री-व्हीलर की कैटेगरी में ई-रिक्शा के प्रीमियम में 59 रुपए और बाकी थ्री-व्हीलर के प्रीमियम में 400 रुपए की बढ़ौतरी होगी जबकि 6 सीटर से 17 सीटर तक की कैपेसिटी वाले थ्री-व्हीलर में 959 रुपए से लेकर 2059 रुपए तक प्रीमियम में बढ़ौतरी की गई है।
थ्री-व्हीलर |
मौजूदा (रु. में) |
नया (रु. में) |
ई-रिक्शा |
1066 |
1125 |
ई-रिक्शा के अलावा |
1333 |
1733 |
व्यावसायिक वाहन पर कितना होगा असर
इसी तरह 6 सीटर से ज्यादा कैपेसिटी वाले व्यावसायिक वाहन के थर्ड पार्टी इन्श्योरैंस प्रीमियम में बढ़ौतरी की गई है।
व्यावसायिक वाहन |
मौजूदा (रु.में) |
नया (रु.में) |
6 सीटर से ज्यादा क्षमता वाले वाहन |
8235 |
10,294 |
किस कैटेगरी की कार के लिए कितना ज्यादा देना होगा प्रीमियम
प्राइवेट कार |
मौजूदा (रु. में) |
नया (रु. में) |
1000 सी.सी. तक |
1469 |
2055 |
1000 से 1500 सी.सी. तक |
1598 |
2309 |
1500 सी.सी.से ज्यादा |
3931 |
6164 |
टैक्सी कार के प्रीमियम में कितनी होगी बढ़ौतरी
टैक्सी कार |
मौजूदा (रु. में) |
नया (रु. में) |
1000 सी.सी. तक |
4920 |
6396 |
1000 से1500 सी.सी. तक |
6726 |
8408 |
1500 सी.सी.से ज्यादा |
8915 |
11,144 |
व्हीलर इन्श्योरैंस की प्रीमियम पर कितना पड़ेगा असर
टू-व्हीलर के थर्ड पार्टी प्रीमियम में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ौतरी की गई है। हालांकि, 350 सी.सी. से ज्यादा की पावर वाली बाइक के प्रीमियम में थोड़ी कमी की गई है।
2-व्हीलर कार |
मौजूदा (रु. में) |
नया (रु. में) |
75 सी.सी. तक |
519 |
569 |
75 से 150 सी.सी. तक |
538 |
619 |
150 से 350 सी.सी. तक |
554 |
693 |
350 सी.सी.से ज्यादा |
884 |
794 |