सितंबर से 50,000 रुपए तक वाहनों के दाम बढ़ाएगी Isuzu

Edited By Supreet Kaur,Updated: 22 Aug, 2018 04:09 PM

isuzu to raise prices of vehicles up to rs 50 000 from september

इसुजू मोटर्स इंडिया अगले महीने से अपने डी-मैक्स पिक-अप वाहन के दाम 50,000 रुपए तक बढ़ा रही है। लागत और वितरण के बढ़ते मूल्य के प्रभाव को कम करने के लिए उसने यह कदम उठाया। कंपनी ने आज यह बात कही।

नई दिल्लीः इसुजू मोटर्स इंडिया अगले महीने से अपने डी-मैक्स पिक-अप वाहन के दाम 50,000 रुपए तक बढ़ा रही है। लागत और वितरण के बढ़ते मूल्य के प्रभाव को कम करने के लिए उसने यह कदम उठाया। कंपनी ने आज यह बात कही।

कंपनी ने बयान में कहा कि सभी वाणिज्यिक मॉडलों के दाम में करीब 2 से 3 फीसदी  की वृद्धि की उम्मीद है। मूल्य के आधार पर विभिन्न मॉडलों के दाम 20,000 से 50,000 रुपए के बीच बढ़ाए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि वितरण और लागत मूल्य में वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है। इसुजू के डी-मैक्स वाहनों के दाम वर्तमान में 7.1 लाख रुपए से 15.82 लाख रुपए के बीच हैं।

पिछले सप्ताह मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वाहनों के दाम में 6,100 रुपए की वृद्धि की थी। विभिन्न उत्पादों के दाम, वितरण लागत बढ़ने और मुद्रा विनिमय दर की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए यह मूल्य वृद्धि की गई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और होंडा कार्स इंडिया ने भी इसी माह से दाम बढ़ाने की घोषणा की है।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!