विश्वबैंक अध्यक्ष के लिए नामों की खोजों में अमेरिकी सरकार को इवांका करेंगी मदद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jan, 2019 05:10 PM

ivanka trump to help us search new world bank president white house

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका विश्वबैंक का नया अध्यक्ष चुनने में अमेरिका की मदद करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइटहाउस ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि इवांका खुद इस पद की उम्मीदवार नहीं होंगी। ट्रंप सरकार में इवांका वरिष्ठ...

वॉशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका विश्वबैंक का नया अध्यक्ष चुनने में अमेरिका की मदद करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइटहाउस ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि इवांका खुद इस पद की उम्मीदवार नहीं होंगी। ट्रंप सरकार में इवांका वरिष्ठ सलाहकार हैं। विश्वबैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने अपने दूसरे कार्यकाल में करीब तीन साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है। इस महीने के अंत तक इस पर रहेंगे। उनकी घोषणा के बाद से नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है।

‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ ने रविवार को कहा था कि जिम योंग किम का स्थान लेने वाले संभावित अमेरिकी उम्मीदवारों में 37 वर्षीय इवांका और संयुक्तराष्ट्र में वाशिंगटन की पूर्व राजदूत निक्की हेली का नाम भी चल रहा है। हालांकि व्हाइटहाउस की संचार उप निदेशक जेसिका डिट्टो ने इन खबरों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा, ‘‘वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन और व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवाने ने इवांका ट्रम्प से अनुरोध किया है कि वह विश्वबैंक के नए अध्यक्ष के चयन के काम में प्रशासन की मदद करें क्योंकि उन्होंने पिछले दो वर्षों में विश्वबैंक के नेतृत्व के साथ निकटता से काम किया है।''

डिट्टो ने कहा कि इस पद के लिए ‘‘इवांका के नाम पर विचार किए जाने संबंधी खबरें गलत हैं।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति इस पद पर सीधे किसी को नहीं बिठा सकता क्योंकि उसकी नियुक्ति पर विश्वबैंक के संचालन मंडल की सहमति जरूरी है लेकिन पारंपरिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ही इस पद के लिए अपनी ओर से किसी के नाम को आगे बढ़ते हैं। ट्रंप पहले ही इवांका को व्हाइटहाउस की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किए जाने को लेकर आलोचना झेल रहे है। पारंपरिक तौर पर विश्वबैंक का अध्यक्ष कोई अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कोई यूरोपीय होता है। वर्ष 2012 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण कोरिया के चिकित्सा विशेषज्ञ डा योंग किम को इस पद पर नियुक्त कराया था। डा किम लंबे समय तक विश्व स्वास्थ्य संगठन में काम कर चुके हैं।      

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!