जैट एयरवेज, विस्तारा, स्पाइस जैट ने स्नैग डाटा पर उठाए सवाल

Edited By Pardeep,Updated: 01 Apr, 2018 04:40 AM

jet airways extra spice jet questions on snack data

जैट एयरवेज, स्पाइसजैट और विस्तारा ने अपने विमानों में आई तकनीकी गड़बडिय़ों को लेकर संसद में दी जानकारियों (स्नैग डाटा) पर सवाल उठाए हैं। तीनों एयरलाइंस ने इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को चिट्ठी लिखी है। 13 मार्च को सिन्हा ने एक...

नई दिल्ली: जैट एयरवेज, स्पाइसजैट और विस्तारा ने अपने विमानों में आई तकनीकी गड़बडिय़ों को लेकर संसद में दी जानकारियों (स्नैग डाटा) पर सवाल उठाए हैं। तीनों एयरलाइंस ने इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को चिट्ठी लिखी है। 13 मार्च को सिन्हा ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया था कि कई एयरलाइंस के विमानों में पिछले साल 24,700 गड़बडिय़ों की बात सामने आई थी। 

जानकारी से सुरक्षा को लेकर पैदा हो रहा है भ्रम 
एयरलाइंस ने यह भी कहा कि उनके बारे में दी गई गलत जानकारी से सुरक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। जयंत सिन्हा को लिखी चिटठी में एयरलाइंस ने डायरैक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी.जी.सी.ए.) से जांच की मांग की है ताकि सही जानकारी संसद में रखी जा सके। एयरलाइंस ने 28 मार्च को लिखे लैटर में कहा था कि कई एयरलाइंस के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आई है। यह सही नहीं है। जो आंकड़े बताए गए हैं, उनमें काफी अंतर है। 

सिन्हा ने राज्यसभा में क्या बताया था
सिन्हा ने राज्यसभा में अपने लिखित जवाब में बताया था कि 2017 में जैट एयरवेज के 110 जहाजों के बेड़े में तकनीकी गड़बडिय़ों के 9689 मामले सामने आए। गड़बड़ी का यह मामला वाॢषक 88.08 रहा। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कम्पनी इंडिगो में 340 गड़बडिय़ों के मामले देखे गए। इंडिगो के पास 151 प्लेन हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!