Edited By Supreet Kaur,Updated: 22 Oct, 2018 04:52 PM
वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ का मुनाफा 64 फीसदी बढ़कर 210.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ का मुनाफा 128.3 करोड़ रुपए रहा था।
नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ का मुनाफा 64 फीसदी बढ़कर 210.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ का मुनाफा 128.3 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ की आय 38.2 फीसदी बढ़कर 2,269.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ की आय 1,642 करोड़ रुपए रही थी। साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ का एबिटडा 306.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 450.2 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ का एबिटडा मार्जिन 18.6 फीसदी से बढ़कर 19.8 फीसदी रहा है।