क्राफ्ट हेन्ज का शेयर 27% गिरा, वॉरेन बफे को 30530 करोड़ रुपए का नुकसान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Feb, 2019 04:03 PM

kraft heinz stock falls 27  warren buffett loses 30530 million rupees

अमेरिका की फूड कंपनी क्राफ्ट हेन्ज का शेयर शुक्रवार को 27% गिर गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 16 अरब डॉलर (1.13 लाख करोड़ रुपए) घट गया। कंपनी ने गुरुवार को 12.6 अरब डॉलर (89,460 करोड़ रुपए) के सबसे बड़े

न्यूयॉर्कः अमेरिका की फूड कंपनी क्राफ्ट हेन्ज का शेयर शुक्रवार को 27% गिर गया। इससे कंपनी का मार्केट कैप 16 अरब डॉलर (1.13 लाख करोड़ रुपए) घट गया। कंपनी ने गुरुवार को 12.6 अरब डॉलर (89,460 करोड़ रुपए) के सबसे बड़े तिमाही नुकसान की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन उसके खातों की जांच कर रहा है। इन वजहों से कंपनी शेयर में बिकवाली तेज हो गई।

वॉरेन बफे को 30,530 करोड़ रुपए का नुकसान 
क्राफ्ट हेन्ज के शेयर में शुक्रवार की गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप 42.62 अरब डॉलर रह गया। गुरुवार को यह 58.75 अरब डॉलर था यानी एक ही दिन में वैल्यूएशन 27% घट गया। क्राफ्ट हेन्ज के शेयर में गिरावट से मशहूर कारोबारी और निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी को 4.3 अरब डॉलर (30,530 करोड़ रुपए) का नुकसान हो गया। बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे के पास क्राफ्ट हेन्ज के 32.5 करोड़ शेयर हैं।

क्राफ्ट हेन्ज दुनिया की प्रमुख फूड कंपनियों में शामिल है। पिछले साल इसने अपना भारतीय कारोबार गुजरात की कंज्यूमर कंपनी जायडस वेलनेस को 4,595 करोड़ रुपए में बेचने का ऐलान किया था। क्राफ्ट हेन्ज की भारतीय सब्सिडियरी हेन्ज इंडिया के उत्पादों में कॉन्प्लान, ग्लूकॉन-डी, नायसिल पाउडर और सम्प्रीति घी शामिल हैं।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!