LIC के शेयर में 50% की गिरावट, जानिए देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के स्टॉक का पूरा सच

Edited By Updated: 29 May, 2026 11:26 AM

lic shares plunge 50  about stock the country s largest insurance company

शुक्रवार, 29 मई को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों में एक बड़ा बदलाव देखा गया। कंपनी का शेयर 823 रुपए के स्तर से टूटकर 416 रुपए पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से लगभग 49.87% की गिरावट है। हालांकि, निवेशकों को इस गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है,...

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार, 29 मई को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों में एक बड़ा बदलाव देखा गया। कंपनी का शेयर 823 रुपए के स्तर से टूटकर 416 रुपए पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से लगभग 49.87% की गिरावट है। हालांकि, निवेशकों को इस गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वास्तविक नुकसान नहीं बल्कि 1:1 बोनस शेयर के लिए किया गया 'प्राइस एडजस्टमेंट' है।

बोनस का गणित

एलआईसी ने अपने इतिहास में पहली बार 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका अर्थ है कि आज (रिकॉर्ड डेट) जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर है, उन्हें एक शेयर मुफ्त मिलेगा, जिससे उनके पास शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।

यह ऐतिहासिक फैसला कंपनी के मजबूत नतीजों के बाद लिया गया है। मार्च तिमाही में एलआईसी का शुद्ध लाभ (Net Profit) सालाना आधार पर 23% बढ़कर 23,420 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

निवेशकों को दोहरा लाभ

बोनस शेयर के साथ-साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 10 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड (लाभांश) की भी घोषणा की है।

बाजार की प्रतिक्रिया

जानकारों का मानना है कि शेयरों की संख्या बढ़ने से बाजार में इसकी लिक्विडिटी बढ़ेगी, जिससे छोटे निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना और भी आसान हो जाएगा। भले ही पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने लगभग 11.9% की गिरावट के साथ निवेशकों को कुछ निराश किया हो लेकिन वर्तमान में बोनस एडजस्टमेंट के बाद शेयर मामूली बढ़त (0.2%) के साथ कारोबार कर रहा है। आज की तारीख में एलआईसी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.65 लाख करोड़ रुपए है।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!