Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Sep, 2018 11:46 AM
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इटली में चल रही फेयरी टेल इंगेजमेंट पार्टी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। इस इंगेजमेंट पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटनेट पर वायरल हो रहे हैं।
बिजनेस डेस्कः देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इटली में चल रही फेयरी टेल इंगेजमेंट पार्टी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। इस इंगेजमेंट पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटनेट पर वायरल हो रहे हैं।
सगाई के अनाउंसमेंट से लेकर ईशा अंबानी की खास एंट्री के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इंगेजमेंट वेन्यू पर गोल्डन इंब्रॉइडेड ड्रेस के साथ ईशा अंबानी ने पिता मुकेश संग एंट्री ली। ईशा किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। वीडियो में मेहमानों को ईशा का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में आप देखेंगे कि ईशा पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे हुए आ रही हैं, वहीं थोड़ा आगे चलकर मुकेश ईशा का हाथ आनंद पीरामल को थमा देते हैं और वे दोनों आगे की ओर बढ़ जाते हैं। इस विला को चारों तरफ से फूलों से सजाया गया है, वहीं पीछे लेक का व्यू इस नजारे को और भी दिलकश बना रहा है।
ईशा की सगाई सेरेमनी में कई हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे एक्टर्स इस ड्रीम सेरेमनी का हिस्सा बने। करण जौहर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, सोनम कपूर जैसे सेलेब्स ईशा अंबानी की सगाई में इटली पहुंचे। इसके अलावा, इस समारोह में फेमस अमेरिकन सिंगर जॉन लेजेंड ने लाइव परफॉर्मेंस भी दिया।