122 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जून में बुकिंग करने से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट्स

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Jun, 2021 05:20 PM

lpg cylinder becomes cheaper by rs 122 check the latest rates before

एलपीजी सिलेंडर को लेकर थोड़ी राहत की खबर आई है। 1 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। IOC ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कटौती की है।

बिजनेस डेस्कः एलपीजी सिलेंडर को लेकर थोड़ी राहत की खबर आई है। 1 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। IOC ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कटौती की है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगातार तीसरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। न इनमें इजाफा हुआ है और न ही कटौती की गई। बता दें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम इससे पहले मई में घटाए गए थे।

IOC की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1473.50 रुपए प्रति सिलेंडर हैं। वहीं, मई महीने में इसका रेट 1595.50 रुपए था। मई में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 45.50 रुपए घटाए थे।

कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट्स 

  • दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई कीमत 1595.50 रुपए की जगह अब 1473.50 रुपए है।
  • मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1545 रुपए से घटकर 1422.50 रुपए हो गई है।
  • कोलकाता में 1667.50 रुपए से कम होकर 1544.50 रुपए पर है।
  • इसके अलावा चेन्नई में 1725.50 रुपए से घटकर 1603.00 रुपए पर है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी गई है यानी 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए हैं। मई महीने में भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में LPG सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपए है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपए था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपए कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपए कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपए कर दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!