रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम

Edited By Supreet Kaur,Updated: 01 Oct, 2019 10:00 AM

lpg cylinder becomes expensive

अक्टूबर महीना शुरू होते ही जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। एक अक्तूबर यानि आज से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार दूसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के....

बिजनेस डेस्कः अक्टूबर महीना शुरू होते ही जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। एक अक्तूबर यानि आज से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार दूसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 15 रुपए महंगा हुआ है।
PunjabKesari
गैस सिलेंडर की नई कीमतें
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 605 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में इसका दाम 630 रुपए है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपए है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1139.50 रुपए, मुंबई में 1032.50 रुपए और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपए है।
PunjabKesari
सितंबर में भी बढ़े थे दाम
सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 590 रुपए का था। कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपए था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपए था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपए थी। कोलकाता में पिछले महीने यह 1114.50 रुपए, मुंबई में 1008.50 रुपए और चेन्नई में 1174.50 रुपए था। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!