Edited By Supreet Kaur,Updated: 01 Jun, 2018 09:32 AM
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से बेहाल जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी कर दी गई है। दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 2 रुपए 34 पैसे और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में अब सब्सिडी...
नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से बेहाल जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी कर दी गई है। दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 2 रुपए 34 पैसे और बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली में अब सब्सिडी वाला सिलेंडर 493 रुपए 55 पैसे मिलेगा जबकि बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 698 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। कीमतों में यह बढ़ौतरी आज से प्रभावी हो गई है।
सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर
बता दें कि एक मई 2018 को दिल्ली में एलपीजी के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 491 रुपए 21 पैसे था। जो अब 2 रुपए 34 पैसे की वृद्धि के साथ 493 रुपए 55 पैसे हो गया है। वहीं, दाम में वृद्धि के बाद एलपीजी का दाम कोलकाता में 496.65 रुपए, मुंबई में 491.31 रुपए, चेन्नई में 481.84 रुपए हो गया है। बता दें कि एक मई 2018 को कोलकाता में 494.23 रुपए, मुंबई में 488.94 रुपए और चेन्नई में 479.42 रुपए के रेट से एलपीजी मिल रही थी।
बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर
वहीं, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर दिल्ली में 698.50 रुपए, कोलकाता में 723.50 रुपए, मुंबई में 671.50 रुपए, चेन्नई में 712.50 रुपए हो गया है। इस तरह से एक जून से बढ़ी कीमतों के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी का सिलेंडर 48.5 रुपए महंगा हो गया है, तो कोलकाता में 49.5, मुंबई में 48.5 रुपए और चेन्नई में 49.5 रुपए महंगा हो गया है।