Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Nov, 2018 06:18 PM
एलपीजी सिलेंडर की महंगाई से आम आदमी को राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों में सात महीने में पहली बार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज बताया कि 01
नई दिल्लीः एलपीजी सिलेंडर की महंगाई से आम आदमी को राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने सात महीने में पहली बार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज बताया कि 01 दिसंबर से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 133 रुपए सस्ता मिलेगा। इसके लिए अब ग्राहक को 809.50 रुपए देने होंगे। अभी तक इसकी कीमत 942.50 रुपए थी।
7 महीने में पहली बार घटी कीमतें
इसी प्रकार सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 507.42 रुपए से घटकर 500.90 रुपए की गई है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर 6.52 रुपए की राहत मिलेगी। इस साल मई के बाद यह पहला मौका है जब रसोई गैस के दाम घटाए गए हैं। इस बीच सात बार कीमतों में वृद्धि की गई थी। नवंबर में दो बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए।
डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती
इंडियन ऑयल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए के विनिमय दर में सुधार से कीमतों में कटौती की गई है।