फिर बढ़ सकते हैं LPG के दाम, हवाई सफर भी हो सकता है महंगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 09:28 AM

lpg prices may increase again  air travel may be expensive

कमर तोड़ महंगाई के बीच एक बार फिर आम आदमी की जेब पर भारी बोझ बढ़ सकता है। एल.पी.जी. और विमान ईंधन (ए.टी.एफ.) के दामों में फिर बढ़ौतरी हो सकती है। एेसा इसलिए क्योंकि ग्लोबल मार्कीट में कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं। 26 अक्टूबर...

नई दिल्लीः कमर तोड़ महंगाई के बीच एक बार फिर आम आदमी की जेब पर भारी बोझ बढ़ सकता है। एल.पी.जी. और विमान ईंधन (ए.टी.एफ.) के दामों में फिर बढ़ौतरी हो सकती है। एेसा इसलिए क्योंकि ग्लोबल मार्कीट में कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं। 26 अक्टूबर को कच्चे तेल की कीमत 56.92 डॉलर प्रति बैरल थी जबकि इससे पहले दिन तेल की कीमत 56.79 डॉलर प्रति बैरल थी।
PunjabKesari
ग्राहकों पर बढ़ेगा बोझ
भारत के लिए कच्चे तेल को लेकर मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है। भारत को अपनी तेल की जरूरतों का पूरा करने के लिए 82 फीसदी हिस्सा आयात करना पड़ता है। भारत अपने आयात के 28 फीसदी हिस्से की खरीद ब्रेंट बेंचमार्क क्रूड से करता है, जबकि 72 फीसदी खरीद दुबई और ओमान बेंचमार्क से होती है। हालांकि ग्राहकों के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में किसी भी तरह का इजाफा तत्काल घरेलू कीमतों पर असर डालता है। वहीं, इस व्यवस्था से पहले अंतरराष्ट्रीय कीमतों में इजाफे का भारत में तत्काल असर नहीं होता था बल्कि 15 दिन तक में कीमतों में बदलाव होता था। अगस्त के बाद से ही भारत में ग्राहकों पर पैट्रोल और डीजल की खरीद पर बोझ बढ़ता जा रहा है।

इसी महीने बढ़ाए LPG और ATF के दाम
बता दें कि 1 अक्टूबर को विमान ईंधन ए.टी.एफ. के दाम छह प्रतिशत बढ़ाए गए।ए.टी.एफ. के दामों में 3,025 रुपए की बढ़ौतरी की गई और यह 53,045 रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गए। पहले इसकी कीमत 50,020 रुपए प्रति किलोलीटर थी। इसके अलावा रसोई गैस (एल.पी.जी.) के दाम में 1.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था। 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले एल.पी.जी. सिलेंडर का दाम 488.68 रुपए हो गए थे जो कि पहले 487.18 रुपए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!