इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दाव लगाएगी महिंद्रा, लाने जा रही ये नई श्रृंख्ला

Edited By Isha,Updated: 25 Nov, 2018 03:32 PM

mahindra a big hit on electric vehicles is going to bring these new series

इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दाव लगा रहे महिंद्रा समूह को उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक कार रेसिंग श्रृंख्ला‘फॉर्मूला ई’की तकनीक से उसकी ई-कार को गति मिलेगी। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने यह बात कही।  समूह की कंपनी महिंद्रा रेसिंग एफआईए

नई दिल्लीः इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा दाव लगा रहे महिंद्रा समूह को उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक कार रेसिंग श्रृंख्ला ‘फॉर्मूला ई’ की तकनीक से उसकी ई-कार को गति मिलेगी। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने यह बात कही।  समूह की कंपनी महिंद्रा रेसिंग एफआईए फॉर्मूला ई चैम्पियनशिप की 10 संस्थापक सदस्यों में से एक है। समूह ने फॉर्मूला ई श्रृंखला में आने वाली इलेक्ट्रिक हाइपरकार‘पीएफ-जीरो’से प्रौद्योगिकी ली है। पीएफ-जीरो को इटली की पिनिनफैरिना ने विकसित किया है।  

महिंद्रा ने कहा, फॉर्मूला ई के माध्यम से बड़ी संख्या में प्रौद्योगिकियां सामने आती हैं। मुझे इस साल नयी ई5 इलेक्ट्रो कार के रूप में कुछ ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है। फॉर्मूला ई की नयी कार में फील्ड में बैटरी बदलने की जरूरत नहीं होती है। यही कार पूरी रेस में दौड़ेगी। उन्होंने कहा, यह कार बैटरी की रेंज और स्थायित्व की ²ष्टि से एक बड़ी छलांग है। यह एक बढिय़ा प्रौद्योगिकी है। 

यह प्रौद्योगिकी सड़कों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक कारों में भी तेजी लायेगी। उन्होंने कहा कि समूह की अपनी फॉर्मूला ई टीम है, जो कि अंदरूनी चीजें जानने में उसे सक्षम बनाता है। महिंद्रा ने कहा, वास्तव में, हमारे रेसिंग कार चालक भी पीएफ जीरो के लिये पिनिनफरिना के संपर्क में हैं। उन्होंने इस कार की प्रौद्योगिकी में बारे में काफी जानकारियां दी हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!