FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Seven Seas Hospitality का फूड लाइसेंस किया सस्पेंड

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 02:29 PM

major action by fssai against seven seas hospitality food license suspended

फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (Seven Seas Hospitality Pvt. Ltd) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों के गंभीर

नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (Seven Seas Hospitality Pvt. Ltd) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।

लाइसेंस सस्पेंड रहने के दौरान कंपनी को सभी तरह की फूड बिजनेस गतिविधियां बंद रखने का निर्देश दिया गया है। FSSAI के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन, साफ-सफाई और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

किचन में मिली गंदगी और खराब खाद्य सामग्री

FSSAI के अनुसार, निरीक्षण के दौरान किचन और अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। जांच में जलजमाव, बदबू, गंदगी और खाना बनाने वाली जगहों पर पर्याप्त सफाई नहीं होने जैसी कमियां सामने आईं।

अथॉरिटी के मुताबिक, टमाटर, पपीता, गुड़ और काजू पर फफूंद मिली, जबकि शिमला मिर्च खराब अवस्था में पाई गई। खाना पकाने का तेल भी काला और खराब पाया गया।

PunjabKesari

मीट और वेज फूड की स्टोरेज में भी कमियां

जांच में खाद्य पदार्थों के भंडारण को लेकर भी कई गंभीर खामियां सामने आईं। FSSAI ने बताया कि मांसाहारी और शाकाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग नहीं रखा गया था। मीट के उचित स्टोरेज की व्यवस्था भी नहीं मिली। कोल्ड स्टोरेज यूनिट में रखे खाद्य पदार्थों पर कंडेनसेशन का पानी टपकता हुआ पाया गया। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर में लीकेज, अत्यधिक बर्फ जमने और अन्य रखरखाव संबंधी कमियां भी सामने आईं।

कॉकरोच और मक्खियां भी मिलीं

अथॉरिटी के निरीक्षण में कॉकरोच और मक्खियों की मौजूदगी भी पाई गई। इसके अलावा प्लास्टर उखड़ना, पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज की कमी और हवा तथा रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं होने जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कमियां दर्ज की गईं। FSSAI के मुताबिक, साफ-सफाई, जरूरी रिकॉर्ड बनाए रखने और पानी की टेस्टिंग से जुड़े नियमों का भी उचित पालन नहीं किया गया था।

74 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट

जांच के दौरान करीब 74 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कंपनी का कंप्लायंस स्कोर 30% दर्ज किया गया, जिसे अथॉरिटी ने नॉन-कंप्लायंस की श्रेणी में रखा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!