Share Market Crash: बाजार खुलते ही निवेशकों को बड़ा झटका, डूब गए ₹3.75 लाख करोड़, किस बात से घबराया बाजार?

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 10:46 AM

major blow to investors as markets open 3 75 lakh crore

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 23,250 अंक से नीचे चला गया। ईरान और अमेरिका के

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 23,250 अंक से नीचे चला गया। ईरान और अमेरिका के बीच वॉर को लेकर फिर से बढ़े तनाव और FII की लगातार बिकवाली ने निवेशकों को डरा दिया। इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के बाजार खुलने के एक मिनट के भीतर 3.75 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ खुले। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 2.82 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इटरनल, बजाज फिनसर्व, बीईएल, ट्रेंट, पावरग्रिड, मारुति, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में तेजी रही। 

क्यों आई गिरावट?

ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल और लेबनॉन के बीच शांति कायम नहीं हुई तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बंद कर देगा और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर देगा। उसका कहना है कि जब तक इजरायल लेबनॉन से पूरी तरह अपने सैनिकों को नहीं निकाल देता, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। इससे दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान के साथ बातचीत खत्म हो गई है तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत बोरिंग होने लगी थी। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 94.56 पर ट्रेड कर रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!