Forbes की अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, Mukesh Ambani ने हासिल किया एशिया का No.1 स्थान

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 11:38 AM

major shake up in forbes  list of the wealthy mukesh ambani secures number

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अंबानी ने चीन की कंपनी बाइटडांस के सह-संस्थापक झांग यिमिंग को पीछे

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अंबानी ने चीन की कंपनी बाइटडांस के सह-संस्थापक झांग यिमिंग को पीछे छोड़ दिया है। उनकी कुल संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 10.5 प्रतिशत बढ़कर 88.8 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, झांग यिमिंग 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 25वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरी ओर, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 80.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 26वें स्थान पर हैं।

रिलायंस के शेयरों में तेजी से बढ़ी संपत्ति

मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस बड़े उछाल की मुख्य वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई तेजी है। सोमवार को कंपनी के शेयर करीब 12 प्रतिशत चढ़ गए। इससे रिलायंस के मार्केट कैप में 19 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दरअसल, कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं, EBITDA 24 प्रतिशत बढ़कर 62,409 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 34 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 29,550 करोड़ रुपए हो गया।

O2C कारोबार ने भी दिखाया दम

रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस सेगमेंट का रेवेन्यू 44.2 प्रतिशत बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपए और EBITDA 67.9 प्रतिशत बढ़कर 25,203 करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा कंपनी के डिजिटल और रिटेल कारोबार में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली।

जियो की लिस्टिंग से भी मिला फायदा

रिलायंस की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और निवेशकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने भी कंपनी की स्थिति मजबूत की है। जियो देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी है और जून तक इसके 533 मिलियन से अधिक ग्राहक थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 17.54 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों और शेयरों में तेजी ने मुकेश अंबानी को एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर कारोबारी की कुर्सी पर पहुंचा दिया है।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!