Fraud: शेयर बाजार में फ्रॉड का बड़ा मामला आया सामने, एक ही परिवार के 7 लोगों ने ठगे ₹20 करोड़

Edited By Updated: 23 May, 2026 04:58 PM

major stock market fraud exposed 7 members of the same family defraud investors

शेयर बाजार में तेजी से मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर रिटेल निवेशकों को ठगने वाले एक बड़े ‘टिप्स गैंग’ का भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क किसी बाहरी सिंडिकेट का नहीं, बल्कि

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में तेजी से मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर रिटेल निवेशकों को ठगने वाले एक बड़े ‘टिप्स गैंग’ का भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पर्दाफाश किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क किसी बाहरी सिंडिकेट का नहीं, बल्कि एक ही परिवार के सात सदस्यों द्वारा संचालित किया जा रहा था। इन्होंने मासूम निवेशकों को चूना लगाकर करीब ₹20.25 करोड़ का मुनाफा कमाया।

SEBI के अंतरिम आदेश के मुताबिक, आरोपी टेलीग्राम, व्हाट्सएप और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए शेयर बाजार से जुड़े टिप्स फैलाकर निवेशकों को प्रभावित करते थे। ये लोग पहले SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध शेयरों में खरीदारी करते और बाद में उन्हीं शेयरों की सिफारिश बड़े स्तर पर सोशल मीडिया पर फैलाते थे। शेयरों की कीमत बढ़ने के बाद आरोपी अपने शेयर बेचकर भारी मुनाफा कमा लेते थे।

यह भी पढ़ें: क्या सच में 1 लाख डॉलर तक जाएगा सोने का भाव? Robert Kiyosaki की पोस्ट से मची खलबली

82 शेयरों में की हेरफेर

जांच में सामने आया कि इस परिवार ने कुल 82 शेयरों में इसी तरह की हेराफेरी कर करीब ₹20.25 करोड़ का अवैध लाभ कमाया। SEBI ने 1 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2026 तक के ट्रेडिंग डेटा की जांच की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

रिपोर्ट के अनुसार, जांच अवधि के दौरान आरोपियों का कुल ग्रॉस ट्रेड वैल्यू ₹548.62 करोड़ से बढ़कर ₹1,023.40 करोड़ पहुंच गया। वहीं, उनका स्क्वायर-ऑफ मुनाफा ₹17.06 करोड़ से बढ़कर ₹58.40 करोड़ तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: सोने पर बड़ी खबर, भारत में 50–60 टन तक कम हो सकती है गोल्ड डिमांड: WGC

तलाशी और जब्ती अभियान 

SEBI ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों ने धोखाधड़ी, बाजार में हेरफेर और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होकर निवेशकों को गुमराह किया। नियामक ने अदालत की अनुमति मिलने के बाद जनवरी 2026 में तलाशी और जब्ती अभियान भी चलाया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए और आरोपियों के बयान दर्ज किए गए।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को सोशल मीडिया पर मिलने वाले अनधिकृत शेयर टिप्स से सावधान रहना चाहिए और निवेश से पहले विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!