नवंबर में विनिर्माण PMI की वृद्धि 13 महीनों में सबसे तेज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 12:50 PM

manufacturing pmi rise in november is the fastestest in 13 months

देश के विनिर्माण क्षेत्र ने नवंबर में मजबूत वृद्धि अर्जित की है। इसकी कारोबारी गतिविधियों में पिछले 13 महीनों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई है। माल एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) की दरों में कटौती का फायदा इसे मिला है और नए ऑर्डर इस क्षेत्र को प्राप्त हुए...

नई दिल्लीः देश के विनिर्माण क्षेत्र ने नवंबर में मजबूत वृद्धि अर्जित की है। इसकी कारोबारी गतिविधियों में पिछले 13 महीनों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई है। माल एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) की दरों में कटौती का फायदा इसे मिला है और नए ऑर्डर इस क्षेत्र को प्राप्त हुए हैं। यह सभी जानकारी कंपनियों के खरीद प्रबंधकों (परचेजिंग मैनेजरों) के बीच कराए जाने वाले एक मासिक सर्वेक्षण में सामने आई है।

निक्की इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पी.एम.आई.) नवंबर में बढ़कर 52.6 पर रहा है। अक्तूबर में यह 50.3 पर था। यह देश के विनिर्माण क्षेत्र के परिचालन स्थिति की बेहतरी को दर्शाता है। यह लगातार चौथा महीना है जब पी.एम.आई. सूचकांक 50 से ऊपर रहा है। यह गतिविधियों के विस्तार का द्योतक है। पी.एम.आई. का 50 से ऊपर गतिविधियों में विस्तार और 50 से नीचे रहना संकुचन को दर्शाता है।

सर्वेक्षण बताता है कि जी.एस.टी. की दरों में कमी के साथ बढ़ी मात्रा में ऑर्डर मिलने से उत्पादन बेहतर हुआ है। आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्री और इस रिपोर्ट की लेखिका आाशना डोढिया ने कहा, ‘‘उत्पादन और नए ऑर्डरों में इस माह हुई यह वृद्धि अक्तूबर 2016 के बाद अब तक की सबसे तेज वृद्धि है। इसे जी.एस.टी. की दरें कम होने और मजबूत मांग स्थितियों का समर्थन मिला है।’’ 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!