बाजार की तेजी को लगा लगामः सेंसेक्स 154 अंक टूटा, निफ्टी 14830 के करीब बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Apr, 2021 03:59 PM

market boom started bse lost 154 points nifty closed at 14830

लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 154 अंकों की गिरावट के साथ 49,591 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी भी 39 पॉइंट गिरकर 14,834 पर बंद हुआ। बाजार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा...

बिजनेस डेस्कः लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 154 अंकों की गिरावट के साथ 49,591 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी भी 39 पॉइंट गिरकर 14,834 पर बंद हुआ। बाजार में बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं फार्मा सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई।

सेंसेक्स में भी 30 में से 15 शेयरों में गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। जबकि बजाज फाइनेंस का शेयर 3% गिरकर बंद हुआ है। बाजार के बड़े शेयर जैसे TCS, HDFC, रिलायंस सहित SBI सभी में सपाट कारोबार रहा। BSE पर 3,078 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,666 शेयर बढ़त और 1,234 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 209.71 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह कल 209.48 लाख करोड़ रुपए था।

एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 368 पॉइंट नीचे 28,648 पर आ गया है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 36 अंक गिरकर 3,445 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 11 अंकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,132 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स सपाट 7,248 के स्तर पर है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 80 पॉइंट ऊपर 29,789 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त
गुरुवार को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 0.17% की बढ़त के साथ 57.31 अंक ऊपर 33,503.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.03% बढ़त के साथ 140.47 अंक ऊपर 13,829.30 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 17.22 पॉइंट ऊपर 4,097.17 पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस, जर्मनी और जापान के बाजारों में भी बढ़त रही।

FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 8 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 110.85 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 552.78 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इसके चलते बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 84 पॉइंट चढ़कर 49,746 पर और निफ्टी भी 54 पॉइंट ऊपर 14,873 पर बंद हुआ था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!