सेंसेक्स 350 अंक की गिरावट के साथ 52495 खुला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Jun, 2022 10:07 AM

market opened with a fall of 350 points at 52495

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 350 पॉइंट नीचे 52,495 पर और निफ्टी 100 पॉइंट टूटकर 15,674 पर खुला है। सबसे ज्यादा गिरावट फाइनेंशिल सर्विस स्टॉक्स में है। मेटल,

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 350 पॉइंट नीचे 52,495 पर और निफ्टी 100 पॉइंट टूटकर 15,674 पर खुला है। सबसे ज्यादा गिरावट फाइनेंशिल सर्विस स्टॉक्स में है। मेटल, मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में तेजी है। ऑटो स्टॉक्स भी फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल दोनों इंडेक्स में करीब 0.50% की गिरावट है।

अमेरिकी बाजार बुरी तरह टूटे
सोमवार को अमेरिकी बाजार फिर से बुरी तरह टूटे हैं। डाओ जोंस 880 अंक लुढ़ककर 31,392 पर बंद हुआ है। दरें बढ़ने और मंदी के डर से डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन 880 अंक टूटकर बंद हुआ। नैस्डेक 4.7% और S&P 500 3.9% की गिरावट के साथ बंद हुआ है। S&P 500 ऊंचाई से 21% तक गिर चुका है तो वहीं नैस्डेक ऊंचाई से 33% नीचे है। इसके अलावा यूरोप के बाजार भी 2.5% तक फिसले हैं। हालांकि अमेरिकी बाजारों में आई गिरावट के मुकाबले एशियन मार्केट में काफी कम गिरावट है। भारतीय बाजार पर भी इसका ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।

सोमवार को सेंसेक्स 1456 गिरावट के साथ बंद हुआ
पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1456.74 पॉइंट या 2.68% की गिरावट के साथ 52,846.70 पर और निफ्टी 427.40 पॉइंट या 2.64% की गिरावट के साथ 15,774.40 पर बंद हुआ था। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और IT स्टॉक्स में देखी गई थी।

स्टॉक्स इन न्यूज
आज जो स्टॉक्स न्यूज में हैं उनमें बजाज फाइनेंस, जोमैटो, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, टोरेंट पावर, जायडस लाइफसाइंस, यूफ्लेक्स, एथर इंडस्ट्रीज, कैप्री ग्लोबल कैपिटल, डायनामेटिक टेक्नोलॉजीज, WPIL। इन कंपनियों से जुड़ी कोई न कोई खबर होने के कारण आज इन सभी स्टॉक्स पर बाजार की नजर रहेगी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!