हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी गिरावट के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 216 नीचे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Apr, 2021 10:18 AM

market opens on the last trading day of the week as well

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 216.86 अंकों की गिरावट के साथ 47,863.81 पर खुला तो वहीं निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 79.8 पॉइंट नीचे गिरकर 14,326.35 अंक पर खुला।

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 216.86 अंकों की गिरावट के साथ 47,863.81 पर खुला तो वहीं निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 79.8 पॉइंट नीचे गिरकर 14,326.35 अंक पर खुला। आज आईटी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, टेलीकॉम, फायनेंस सेक्टर के शेयरों में गिरावट है। इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ खुले थे लेकिन आखिर में बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 374.87 पॉइंट ऊपर 48,080.67 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 109.75 अंक ऊपर 14,406.15 पर बंद हुआ था।

देश में कोरोना का कहर
देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 3 लाख 32 हजार 320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में एक दिन के अंदर तीन लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है। इससे पहले बुधवार को 3.15 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं, गुरुवार को एक दिन के अंदर 2,256 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को 2,101 और मंगलवार को 2,021 मौतें हुई थीं।

हांगकांग के बाजार में भारी बढ़त, जापान में गिरावट

  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 330 पॉइंट ऊपर 29,038 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,475 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 3,182 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 11 पॉइंट नीचे 7,300 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 204 पॉइंट नीचे 28,984 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 0.94% की गिरावट के साथ 321.41 अंक नीचे 33,815.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.94% की गिरावट के साथ 131.81 अंक नीचे 13,818.40 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 38.44 पॉइंट नीचे 4,134.98 पर बंद हुआ था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!