बुधवार को बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 122 मजबूत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Apr, 2021 10:30 AM

market opens with gains on wednesday

बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 122.5 अंक और निफ्टी 57.45 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई ऑटो सेक्टर में करीब 1.5% की बढ़त है। वहीं, इसमें शामिल 15 में 14 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। भारत रसायन लिमिटेड के शेयर में करीब 17% का उछाल है।

बिजनेस डेस्कः बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 122.5 अंक और निफ्टी 57.45 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई ऑटो सेक्टर में करीब 1.5% की बढ़त है। वहीं, इसमें शामिल 15 में 14 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। भारत रसायन लिमिटेड के शेयर में करीब 17% का उछाल है।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 318.92 और निफ्टी 108.1 अंक ऊपर खुला था। वहीं, मंगलवार को सेंसेक्स 37.57 और निफ्टी 8.8 अंक ऊपर खुला था। मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 557.63 पॉइंट ऊपर 48,944.14 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 168.05 अंक ऊपर 14,653.05 पर बंद हुआ था।

जापान के बाजार में गिरावट, हांगकांग में बढ़त

  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 77 पॉइंट ऊपर 28,979 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 2 अंक की गिरावट के साथ 3,440 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 26 अंकों की गिरावट के साथ 3,188 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 23 पॉइंट की बढ़त से 7,319 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 90 पॉइंट ऊपर 29,082 पर कारोबार कर रहा है।
  • अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद

मंगलवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सिर्फ डाउ जोंस 0.01% की बढ़त के साथ 3.36 अंक ऊपर 33,984.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.34% की गिरावट के साथ 48.56 अंक नीचे 14,090.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 0.90 पॉइंट ऊपर 4,186.72 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!