हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार सपाट कारोबार कर रहा है। इसमें सेंसेक्स 61.49 अंक ऊपर 48,499.27 पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि इंडेक्स ने शुरुआती कारोबार में 48,616.66 को भी छुआ। इंडेक्स में ONGC, टाइटन, SBI, HDFC बैंक सहित इंफोसिस
नई दिल्लीः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार सपाट कारोबार कर रहा है। इसमें सेंसेक्स 61.49 अंक ऊपर 48,499.27 पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि इंडेक्स ने शुरुआती कारोबार में 48,616.66 को भी छुआ। इंडेक्स में ONGC, टाइटन, SBI, HDFC बैंक सहित इंफोसिस के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। चौतरफा तेजी के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 193.72 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
BSE पर 2,525 कंपनियों के शेयरों में कारोबार कर हो रहा है। इसमें से 1,711 के शेयरों में तेजी है। यानी एक्सचेंज पर 67% शेयरों में बढ़त है। वहीं, 329 कंपनियों के शेयर एक साल के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 179 अंक ऊपर 48,616 पर खुला।
निफ्टी 14,200 लेवल के पार
दूसरी ओर NSE पर निफ्टी इंडेक्स सपाट 14,202.35 पर कारोबार कर रहा है। इसमें गेल और ONGC के शेयर 3-3% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा सरकारी बैंक स्टेट बैंक (SBI) का शेयरों में 2.11% की बढ़त है। वहीं, FMCG सेक्टर के प्रमुख शेयरों में गिरावट है। इसमें ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयर 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
बुधवार को NSE पर चौतरफा तेजी है। इसमें सरकारी क्षेत्र के बैंक सबसे आगे हैं। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1.26% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी है।
एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 192 अंकों की गिरावट के साथ 27,457 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 94 अंक नीचे 27,064 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 6 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 3,522 पर कारोबार कर रहा है।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
NEXT STORY