Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 01:13 PM
माइक्रोसाफ्ट बड़े स्तर पर पुनर्गठन कर रहा है जिसके तहत कंपनी के अपने वैश्विक वर्क फोर्स में करीब 3000 नौकरियों
न्यूयार्क: दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट दुनियाभर से करीब 3,000 कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने जा रही है, कंपनी के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक नौकरियों में कटौती सेल्स डिपार्टमेंट में होगी और अधिकतर छटनी अमरीका के बाहर किए जाने की योजना है यानि भारत में भी कंपनी अपने सेल्स डिपार्टमेंट से नौकरियां कम कर सकती है।
दुनियाभर में कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में करीब 30,000 कर्मचारी हैं, यानि कंपनी सेल्स डिपार्टमेंट से करीब 10 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के करीब 1.21 लाख कर्मचारी है जिसमें अकेले अमेरिका में करीब 71,000 लोगों को नौकरी पर रखा गया है। हाल ही में कुछ भारतीय आई.टी. कंपनियों ने भी अपने यहां नौकरियों की कटौती की घोषणा की है, विप्रो और टेक महिंद्रा ने कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, हालांकि भारतीय कंपनियों की तरफ से नौकरियों की कटौती बहुत छोटे स्तर पर की गई है।