तांबा उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क में बढ़ौतरी चाहता है खान मंत्रालय

Edited By ,Updated: 20 Jan, 2017 04:25 PM

minesmin seeks hike in basic customs duty on copper products

खान मंत्रालय ने तांबा उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क को बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने की मांग की है। साथ ही मंत्रालय चाहता है कि आगामी बजट में क्षेत्र की व्यवहार्यता को कायम रखने के लिए तांबा छड़ के मूल्य पर 2 प्रतिशत का निर्यात प्रोत्साहन फिर बहाल किया जाए।

नई दिल्ली: खान मंत्रालय ने तांबा उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क को बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने की मांग की है। साथ ही मंत्रालय चाहता है कि आगामी बजट में क्षेत्र की व्यवहार्यता को कायम रखने के लिए तांबा छड़ के मूल्य पर 2 प्रतिशत का निर्यात प्रोत्साहन फिर बहाल किया जाए।  

एक सूत्र ने कहा कि हाल में वित्त मंत्रालय को भेजे पत्र में कहा गया है कि खान मंत्रालय ने 2017-18 के बजट में तांबा उत्पादों मसलन तांबा कैथोड, परिष्कृत तांबे की बिलेट, इलैक्ट्रोलाइटिक तांबा छड़, अन्य तांबा छड़, तांबे की तार पर उत्पाद शुल्क की दर को मौजूदा 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने की मांग की है। इसके अलावा खान मंत्रालय ने तांबा कैथोड छड़ के निर्यात मूल्य पर दो प्रतिशत के निर्यात प्रोत्साहन को फिर लागू करने की मांग की है।  

हिंदुस्तान कॉपर लि., हिंडाल्को इंडस्ट्रीज तथा वेदांता देश की प्रमुख तांबा उत्पादक कंपनियां हैं। इनकी सालाना संयुक्त उत्पादन क्षमता 10 लाख टन परिष्कृत तांबे के उत्पादन की है। खान मंत्रालय को बजट पूर्व ज्ञापन में प्राथमिक तांबा उत्पादक संघ ने अन्य चीजों  के अलावा तांबा कंसन्ट्रेट पर सीमा शुल्क से छूट देने की मांग की है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!