धन जुटाने की योजना रोकने पर मिस्त्री समूह ने टाटा संस, बोर्ड सदस्यों को भेजा नोटिस, मांगा हर्जाना

Edited By Pardeep,Updated: 18 Sep, 2020 12:58 AM

mistry group sent notice to tata sons board members for stopping funding plans

टाटा समूह के साथ अक्टूबर 2016 से कानूनी लड़ाई में उलझी शापूरजी पलोनजी समूह ने टाटा संस और उसके निदेशक मंडल के सदस्यों को नोटिस भेजा है। मिस्त्री परिवार के नियंत्रण वाली शापूरजी पलोनजी समूह ने यह नोटिस टाटा समूह के

मुंबईः टाटा समूह के साथ अक्टूबर 2016 से कानूनी लड़ाई में उलझी शापूरजी पलोनजी समूह ने टाटा संस और उसके निदेशक मंडल के सदस्यों को नोटिस भेजा है। मिस्त्री परिवार के नियंत्रण वाली शापूरजी पलोनजी समूह ने यह नोटिस टाटा समूह के शेयरों को गिरवी रखकर धन जुटाने के मामले में टाटा समूह द्वारा अड़चन पैदा करने को लेकर भेजा है। 
PunjabKesari
टाटा संस में शापूरजी पलोनजी समूह की 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है। शापूरजी पलोनजी समूह ने टाटा संस के निदेशक मंडल के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से और साथ ही सम्मिलित रूप से क्षतिपूर्ति की मांग की है। शापूरजी पलोनजी समूह के वकील देसाई एंड दीवानजी ने स्टर्लिंग इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और साइरस इंवेस्टमेंट्स की ओर से नोटिस भेजा है। ये नोटिस 15 सितंबर को भेजे गये हैं। नोटिस में जवाब देने के लिये तीन दिन का समय दिया गया है जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
PunjabKesari
टाटा संस के एक प्रवक्ता ने मीडिया से कहा, ‘‘हमारे पास इस पर टिप्पणी करने के लिये कुछ नहीं है।'' जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, उनमें टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और निदेशक मंडल के सदस्य फरीदा खंभात, वेणु श्रीनिवासन, अजय पीरामल, राल्फ स्पीथ, भास्कर भट, हरीश मनवानी और सौरभ अग्रवाल के साथ कंपनी सचिव सुप्रकाश मुखोपाध्याय शामिल हैं। टाटा समूह ने तीन सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में एक तत्काल याचिका दायर की थी, जिसमें शापूरजी पलोनजी समूह को टाटा संस के अपने शेयरों को गिरवी रखने से रोकने की मांग की गयी थी। इन शेयरों को गिरवी रखकर शापूरजी पलोनजी, ब्रुकफील्ड से 3,750 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही थी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!