मॉर्गन स्टेनली का अनुमान- सबसे तेजी से दौड़ेगी इंडियन इकोनॉमी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Aug, 2022 04:59 PM

morgan stanley estimates  indian economy will run fastest

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। भारत की इकोनॉमी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ सकती है। यह अनुमान मॉर्गन स्टेनली का है। मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स के अनुसार, 2022-23 में भारत की इकोनॉमी पूरे एशिया में सबसे तेज गति से विकास कर सकती है।

नई दिल्लीः भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। भारत की इकोनॉमी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ सकती है। यह अनुमान मॉर्गन स्टेनली का है। मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स के अनुसार, 2022-23 में भारत की इकोनॉमी पूरे एशिया में सबसे तेज गति से विकास कर सकती है। मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 7 फीसदी औसतन रहने का अनुमान है, जो कि पूरे एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक रहने वाला है। 

क्या है वजह?

मॉर्गन स्टेनली भारत के आउटलुक को लेकर बेहद पाॅजिटिव हैं। उनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक दशक से अधिक समय में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार है। ऐसा इसलिए क्योंकि रुकी हुई मांग को पूरा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कमोडिटी की कीमतों में कमी और अर्थव्यवस्था फिर से खुलने से मांग बढ़ रही है, इससे तेजी से आर्थिक रिकवरी हो रही है। मोबिलिटी कोराना के पहले वाले लेवल पर पहुंचा चुका है। 

भारत अन्य विकसित देशों की तुलना में बेहतर 

हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारती की जीडीपी वित्त वर्ष 2022 में 7.4 और 2023 में 6.1 रहने की उम्मीद है, जो अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं जैसे अमेरिका, यूरो एरिया, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, जापान व यूनाइटेड किंगडम की तुलना में कहीं बेहतर है। लेटेस्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक ग्रोथ प्रोजेक्शन में भारत 2021 में भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आया है। 2021 में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत की जीडीपी सबसे ऊपर 8.7 रही, जिससे पता चलता है कि भारत की स्थिति अन्य विकसित देशों की तुलना में बेहतर है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!