MTNL को मिल सकता है 4जी स्पैक्ट्रम: सिन्हा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 May, 2018 06:28 PM

mtnl may be allocated 4g spectrum sinha

नकदी संकट से जूझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल अपनी सेवाओं के उन्नयन के लिए 190 करोड़ रुपए निवेश कर रही है और उसे 4जी स्पैक्ट्रम आवंटन किया जा सकता है ताकि वह उच्च प्रतिस्पर्धा वाले दूरसंचार

मुंबईः नकदी संकट से जूझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल अपनी सेवाओं के उन्नयन के लिए 190 करोड़ रुपए निवेश कर रही है और उसे 4जी स्पैक्ट्रम आवंटन किया जा सकता है ताकि वह उच्च प्रतिस्पर्धा वाले दूरसंचार बाजार में प्रासंगिक बनी रह सके। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग एम.टी.एन.एल. व बी.एस.एन.एल. को 4जी स्पैक्ट्रम आवंटित करने पर ‘गंभीरता से विचार’ कर रहा है।

एम.टी.एन.एल. नई दिल्ली व मुंबई में जबकि बी.एस.एन.एल. शेष भारत में दूरसंचार सेवाएं देती है। मंत्री ने कहा, ‘अब हम इस (एम.टी.एन.एल.) की सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और एक लंबे समय के बाद एम.टी.एन.एल. अपने नेटवर्क व सेवाओं में सुधार के लिए निवेश कर रही है, नई दिल्ली व मुंबई दोनों जगह। मुझे लगता है कि वह अगले तीन चार महीने में कुछ शुरू करेगी और उनकी सेवाएं भी बेहतर होगी।’

एम.टी.एन.एल. की खराब वित्तीय स्थिति को स्वीकार करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी नए बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशन वाली योजना में 190 करोड़ रुपए निवेश कर रही है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2017 की तिमाही में कंपनी को 639.01 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। यह राशि 2016 की समान अवधि में 819.96 करोड़ रुपए रही थी। रिपोर्टों के अनुसार दोनों कंपनियों ने 4जी सेवाओं को शुरू करने के लिए प्रस्ताव सौंपा है। बी.एस.एन.एल. 20 दूरसंचार सर्कल में परिचालन करती है जबकि एम.टी.एन.एल. का दिल्ली और मुंबई में परिचालन है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!