Forbes: मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 01:03 PM

mukesh ambani  s family is the richest family in asia

रिलायंस समूह के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। उनके परिवार की नेटवर्थ 19 अरब डॉलर (तकरीबन 1241 अरब रुपए) से बढ़कर 44.8 अरब डॉलर ( लगभग 2926 अरब रुपए) हो गई है। उनके बाद दक्षिण कोरिया के सैमसंग कंपनी के ली...

नई दिल्लीः रिलायंस समूह के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार है। उनके परिवार की नेटवर्थ 19 अरब डॉलर (तकरीबन 1241 अरब रुपए) से बढ़कर 44.8 अरब डॉलर ( लगभग 2926 अरब रुपए) हो गई है। उनके बाद दक्षिण कोरिया के सैमसंग कंपनी के ली परिवार का स्थान है। फोर्ब्स पत्रिका की एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों की सूची में यह बात कही गई है।

दक्षिण कोरिया के ली परिवार की संपत्ति 11.2 अरब डॉलर यानी 731.36 अरब रुपए बढ़कर 40.8 अरब डॉलर (2664.95 अरब रुपए) हो गई है। इसकी वजह सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों के मूल्य में पिछले एक साल में 75 फीसदी का इजाफा होना है।  इस सूची में हांगकांग का कॉक परिवार तीसरे स्थान पर है। उसकी संपत्ति 40.4 अरब डॉलर यानी 2638.83 अरब रुपए है। इस परिवार के पास एशिया की सबसे अमीर रीयल एस्टेट कंपनी सन हुंग काई प्रॉपर्टीज का नियंत्रण है। थाईलैंड के चारोएन पोक्पहैंड समूह के प्रमुख चिआरावैनांट परिवार का इस सूची में चौथा स्थान है जिसकी कुल संपत्ति 36.6 अरब डॉलर यानी 2390.62 अरब रुपए है।

अंबानी परिवार इस सूची में शामिल इकलौता भारतीय परिवार है जो शीर्ष दस में शामिल है। इसके अलावा इस सूची में 19.2 अरब डॉलर (1254.10 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ प्रेमजी परिवार 11वें स्थान पर, 18.8 अरब डॉलर (1227.97 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार 12वें स्थान पर, 17.2 अरब डॉलर (1123.46 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ मित्तल परिवार 14वें स्थान पर, 16.1 अरब डॉलर (1051.61 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ मिस्त्री परिवार 16वें स्थान पर और 14.1 अरब डॉलर (920.98 अरब रुपए) की संपत्ति के साथ बिड़ला परिवार 19वें स्थान पर है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!