Forbes Rich List 2019: लगातार 12वें साल देश के सबसे अमीर शख्‍स बने मुकेश अंबानी, अडानी ने लगाई लंबी छलांग

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Oct, 2019 11:57 AM

mukesh ambani adani made the biggest jump for the 12th consecutive year

फोर्ब्स इंडिया ने भारत से सबसे अमीर लोगों की नई सूची जारी की है। फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। यह लगातार 12वां साल है जब मुकेश अंबानी...

बिजनेस डेस्कः फोर्ब्स इंडिया ने भारत से सबसे अमीर लोगों की नई सूची जारी की है। फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। यह लगातार 12वां साल है जब मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया की सबसे अमीर भारतीय टॉप 100 की लिस्ट में टॉप पर हैं। करीब 28.4 करोड़ (4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बढ़ोतरी के साथ मुकेश अंबानी करीब 3.64 लाख करोड़ रुपए (51.4 बिलियन) की कुल संपत्ति के साथ पहले नंबर पर बरकरार हैं। वहीं, गौतम अडानी ने 8 अंकों की बड़ी छलांग लगाई है और इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा उदय कोटक ने पहली बार टॉप 5 में जगह बनाई है।

PunjabKesari

PunjabKesari

स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर के मालिक लक्ष्मी मित्तल फोर्ब्स की इस लिस्ट में काफी नीचे आ गए हैं। पिछले साल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहने वाले लक्ष्मी मित्तल 6 पायदान खिसकर 9वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, स्टील की मांग और कीमतों में गिरावट की वजह से ऐसा हुआ है। इसके साथ ही टॉप 10 में इस बार अजीम प्रेमजी नहीं हैं।

PunjabKesari

ये हैं देश के टॉप 10 अमीर

  • मुकेश अंबानी: 5140 करोड़ डॉलर (करीब 3.64 लाख करोड़ रुपए)
  • गौतम अडानी: 1570 करोड़ डॉलर (करीब 1.11 लाख करोड़ रुपए)
  • हिन्दुजा ब्रदर्स: 1560 करोड़ डॉलर (करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए)
  • पी मिस्त्री: 1500 करोड़ डॉलर (करीब 1.06 लाख करोड़ रुपए)
  • उदय कोटक: 1480 करोड़ डॉलर (करीब 1.05 लाख करोड़ रुपए)
  • शिव नाडर: 1440 करोड़ डॉलर (करीब 1.02 लाख करोड़ रुपए)
  • राधाकृष्णन दमानी: 1430 करोड़ डॉलर (करीब 1.01 लाख करोड़ रुपए)
  • गोदरेज फैमिली: 1200 करोड़ डॉलर (करीब 85,200 करोड़ रुपए)
  • लक्ष्मी मित्तल: 1050 करोड़ डॉलर (करीब 74,550 करोड़ रुपए)
  • कुमार मंगलम बिड़ला: 960 करोड़ डॉलर (करीब 68,160 करोड़ रुपए)

PunjabKesari

इस वर्ष की सूची में छह नए उद्योगपतियों ने जगह बनाई है। इसमें सिंह परिवार 41वें नंबर पर है जिनकी संपत्ति 3.18 बिलियन डॉलर है। 72वें नंबर पर बायजू रविन्द्रन 1.91 बिलियन डॉलर के साथ मौजूद है। इसके बाद महेंद्र प्रसाद 1.77 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 81वें नंबर पर है जबकि हल्दीराम स्नैक्स के मनोहर लाल और मधुसूदन अग्रवाल 86वें स्थान पर 1.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मौजूद है। वहीं राजेश मेहरा और संदीप इंजीनियर क्रमशः 1.5 बिलियन डॉलर के साथ 95वें नंबर और 1.45 बिलियन डॉलर के साथ 98वें पर है। उल्लेखनीय है कि फोर्ब्स की पूरी सूची www.forbes.com/india और www.forbesindia.com पर मौजूद है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!