जियो प्लेटफॉर्म पर जमकर बरसा पैसा, मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Jun, 2020 04:02 PM

mukesh ambani among world s ten richest jeff bojes at number one

जियो प्लेटफॉर्म्स में आए निवेश और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की कीमत रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने से मुकेश अंबानी विश्व के दस सबसे धनाढ्य लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्लीः जियो प्लेटफॉर्म्स में आए निवेश और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की कीमत रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचने से मुकेश अंबानी विश्व के दस सबसे धनाढ्य लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर काबिज हैं। रियल टाइम अरबपतियों की सूची उनकी दिन प्रतिदिन की संपत्ति के आंकलन के आधार पर जारी की जाती है।

एशिया के सबसे धनाढ्य अंबानी की रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर की शुक्रवार को रिकॉर्ज कीमत और जियो प्लेटफॉर्म्स में 115693.93 करोड़ के निवेश से उनकी कुल संपत्ति बढ़कर साढ़े चौंसठ अरब डॉलर के बराबर हो गई , जिससे वह दुनिया के दस सबसे अमीर लोगों के क्लब में भी शामिल हो गए हैं। पहले 10 में अमेरिकी अरबपतियों का बोलबाला है। अमेरीका के सात अरबपति पहले 10 में शामिल हैं। 

Mukesh Ambani 9th richest in the world: Forbes

कौन-कौन है टॉप 10 में शामिल 
1 - जेफ बेजोस : 160 अरब डॉलर
2 - बिल गेट्स : 112 अरब डॉलर
3 - मार्क जुकरबर्ग : 90.6 अरब डॉलर 
4 - बर्नार्ड अरनॉल्ट : 87.4 अरब डॉलर
5 - वॉरेन बफेट : 71.5 अरब डॉलर 
6 - स्टीव बॉलमेर : 70.5 अरब डॉलर 
7 - लैरी पेज : 68.1 अरब डॉलर 
8 - सर्जे ब्रिन : 66 अरब डॉलर 
9 - मुकेश अंबानी : 64.5 अरब डॉलर 
10 - फ्रैंकॉयस बेटेनकोर्ट मेयर्स : 62 अरब डॉलर 

चीन का एक भी अरबपति पहले 10 में नहीं है। चीन के मा हुआतेंग 19वें स्थान पर हैं। अंबानी ने कल ही रिलायंस इंडस्ट्रीज को लक्ष्य से नौ महीने पहले पूरी तरह से कर्जमुक्त होने का ऐलान किया था। 

Mukesh Ambani ranked 9th on Forbes' Real-Time Billionaires List ...

रिलायंस का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
रिलायंस को तय समय से पहले कर्जमुक्त करने में फेसबुक समेत दस निवेशकों के निवेश का मुख्य योगदान है। उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 42 फीसदी हिस्सेदारी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की शुक्रवार को कीमत 107.30 रुपए अर्थात 6.48 प्रतिशत बढ़कर 1763.20 रुपए हो गई। इस वर्ष तेईस मार्च को कंपनी के शेयर की कीमत 867.20 रुपए थी और मात्र 59 कारोबारी दिवसों में दुगुनी से अधिक हो गई। रिलायंस 11 लाख करोड रुपए बाजार पूंजीकरण वाली पहली कंपनी भी बन गई।

How Reliance's Jio Platforms snapped 10 deals in 2 months ...

अब तक किस-किस से हुई डील
अंबानी ने 12 अगस्त 2019 को आरआईएल को मार्च 2021 तक ऋणमुक्त करने का लक्ष्य तय किया था और इस वर्ष 31 मार्च तक समूह पर एक लाख 61 हजार 35 करोड रुपए का शुद्ध ऋण था। कंपनी ने दस निवेशकों के ग्यारह प्रस्तावों और राईट इश्यू से कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन के बावजूद मात्र 58 दिन में कुल एक लाख 68 हजार 818 करोड रुपए जुटा लिए जो उसके शुद्ध ऋण की तुलना में अधिक राशि है।

कंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11 निवेश प्रस्तावों में 24.70 प्रतिशत इक्विटी बेचकर एक लाख 15 हजार 693 करोड 93 लाख रुपए जुटाए। इसके अलावा 30 वर्षों में पहली बार लाए राईट इश्यू से 53124.20 करोड रुपए की राशि है। किसी गैर वित्तीय संस्थान के दस वर्षों में आए राईट इश्यू को लॉकडाउन की वजह से तरलता की तंगी के बावजूद आकार की तुलना में 1.59 गुना अधिक अभिदान मिला। कंपनी ने पंद्रह शेयरों पर एक शेयर राईट इश्यू पर दिया है। रिलायंस की पेट्रो संयुक्त उद्यम में बीपी को बेची इक्विटी को मिलाकर कुल जुटाई रकम 1.75 लाख करोड रुपए से अधिक हो गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!