मुकेश अंबानी लगातार 8वें साल बने सबसे अमीर भारतीय, ये है देश के टॉप 10 अमीर लोग

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Sep, 2019 05:14 PM

mukesh ambani became the richest indian for 8th consecutive year

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल सबसे अमीर भारतीयों की सूची में सबसे शीर्ष पर रहे हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची के अनुसार उनकी संपत्ति 3 फीसदी इजाफे के साथ अब 3,80,700 करोड़ रुपए हो गई है। रिपोर्ट के...

मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार आठवें साल सबसे अमीर भारतीयों की सूची में सबसे शीर्ष पर रहे हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची के अनुसार उनकी संपत्ति 3 फीसदी इजाफे के साथ अब 3,80,700 करोड़ रुपए हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल देश की अमीर लिस्ट में 122 नए लोग शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी न्यूनतम संपत्ति 1000 करोड़ रुपए है।

PunjabKesari

रिपोर्ट के अनुसार लंदन स्थित एसपी हिंदुजा एवं उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,17,100 करोड़ रुपए रही है। इस बार की सूची में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है। 2018 में यह संख्या 831 थी। वहीं डॉलर मूल्य में अरबपतियों की संख्या 141 से घटकर 138 रह गई है। 

PunjabKesari

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के शीर्ष 25 अमीरों की कुल संपत्ति का मूल्य भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के दस प्रतिशत के बराबर है। वहीं 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति रखने वाले 953 अमीरों की कुल संपत्तियां देश के जीडीपी के 27 प्रतिशत के बराबर हैं। 

ये है देश के टॉप 10 अमीर लोग

रैंक नाम संपति (करोड़ रुपए में) बदलाव (फीसदी में) कंपनी  उम्र निवास
1 मुकेश अंबानी 380700 3 रिलायंस इंडस्ट्रीज 62 महाराष्ट्र
2 एसपी हिंदुजा परिवार 186500 17 हिंदुजा 83 लंदन
3 अजीम प्रेमजी 117100 22 विप्रो 74 कर्नाटक
4 लक्ष्मी निवास मित्तल 107300 -6 आर्सेलर मित्तल 69 लंदन
5 गौतम अडानी 94500 33 अडानी पोर्ट्स एंड एसई जेड 57 गुजरात
6 उदय कोटक  94500 20 कोटक महिंद्रा बैंक 60 महाराष्ट्र
7 साइरस पूनावाला 88800 22 सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया  78 महाराष्ट्र
8 साइरस पालौनजी मिस्त्री 76800 11 शापूरजी पालौनजी 51 महाराष्ट्र
9 शापूरजी पालौनजी मिस्त्री 76800 11 शापूरजी पालौनजी 54 मोनाको
10 दिलीप सांघवी  71500 -20 सन फार्मास्यूटिकल  63 महाराष्ट्र

 

PunjabKesari


अन्य खास बातें

  • सूची में शामिल लोगों की औसत आयु 60 साल है और औसतन संपत्ति 5,300 करोड़ रुपए है। 
  • मुंबई और दिल्ली अमीर और प्रसिद्ध लोगों के हब के रूप में सामने आया है। 
  • 2019 में 29 नए अमीर इस सूची में शामिल हुए और 5 लोग इस सूची से बाहर हुए। 
  • इस साल सूची में 152 महिलाएं शामिल हुई हैं और इसमें सबसे आगे रोशनी नाडर हैं।
     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!