वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी

Edited By Pardeep,Updated: 11 Jul, 2020 05:44 AM

mukesh ambani became the world s seventh richest person behind warren buffett

एशिया के सबसे अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने अपनी जिदंगी में शुक्रवार को एक नया अध्याय जोड़ते हुए विश्व का सातवां सबसे बड़ा धनकुबेर का तमगा हासिल किया। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स के अनुसार अंबानी ने बकर्शायर हैथवे के वॉरेन बफेट,...

नई दिल्लीः एशिया के सबसे अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने अपनी जिदंगी में शुक्रवार को एक नया अध्याय जोड़ते हुए विश्व का सातवां सबसे बड़ा धनकुबेर का तमगा हासिल किया। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स के अनुसार अंबानी ने बकर्शायर हैथवे के वॉरेन बफेट, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के सबसे 10 अमीरों की सूची में शामिल अंबानी एशिया से एकमात्र व्यक्ति हैं। 
PunjabKesari
फोर्ब्स के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बीस दिन पहले 20 जून को अंबानी नौवें स्थान पर थे। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में रिकार्ड तोड़ तेजी से अंबानी की संपत्ति में 5.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। बीस जून को अंबानी की कुल संपत्ति 64.5 अरब डॉलर थी। यही नहीं भारतीय कंपनी जगत में रिलायंस ने इसी सप्ताह 12 लाख करोड़ रुपए का भी इतिहास लिखा। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स में संपत्ति का आकलन शेयर की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। यह हर पांच मिनट में अपडेट होता है। 
PunjabKesari
रिलायंस में अंबानी का शेयर 42 फीसदी है। आज बीएसई में रिलायंस का शेयर 2.95 प्रतिशत अर्थात 53.90 रुपए बढ़कर 1878.50 रुपये पर पहुंच गया। फोर्ब्स की आज की दस सबसे बड़े धनकुबेर की सूची में जेफ बेजोस 188.2 अरब डालर के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर बिल गेट्स 110.70 अरब डॉलर, बर्नार्ड अरनॉल्ट फैमिली तीसरे नंबर पर (108.8 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग चौथे नंबर पर (90 अरब डॉलर), स्टीव बॉल्मर पांचवे नंबर पर (74.5 अरब डॉलर), लैरी एलिसन छठे नंबर पर (73.4 अरब डॉलर), मुकेश अंबानी सातवें नंबर पर (70.10 अरब डॉलर) हैं। इसके बाद वॉरेन बफेट, उसके बाद लैरी पेज और सर्जी ब्रिन हैं। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!