Forbes: मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल बने सबसे अमीर भारतीय

Edited By Supreet Kaur,Updated: 04 Oct, 2018 12:04 PM

mukesh ambani becomes the 11th richest indian

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने यह जानकारी दी है। अंबानी की संपत्ति इस साल 9.3 अरब डॉलर बढ़ी है। वह इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय...

बिजनेस डेस्कः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बनकर उभरे हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने यह जानकारी दी है। अंबानी की संपत्ति इस साल 9.3 अरब डॉलर बढ़ी है। वह इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय भी रहे हैं।
PunjabKesariPunjabKesari

देश के 10 अमीर भारतीय
फोर्ब्स इंडिया के भारतीय अमीरों की सूची में विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है। उनकी संपत्ति दो अरब डॉलर बढ़कर 21 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। हिंदुजा बंधु 18 अरब डॉलर तथा पलोनजी मिस्त्री 15.7 अरब डॉलर के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे हैं। शीर्ष 10 अमीर भारतीयों में शिव नाडार (14.6 अरब डॉलर), गोदरेज परिवार (14 अरब डॉलर), दिलीप सांघवी (12.6 अरब डॉलर), कुमार बिड़ला (12.5 अरब डॉलर) और गौतम अडाणी (11.9 अरब डॉलर) शामिल रहे हैं।

PunjabKesari

नए अरबपतियों की संख्या में इजाफा
फोर्ब्स एशिया की संपादक (भारत) नाजनीन करमाली ने कहा, ‘‘एक चुनौतीपूर्ण साल में जब रुपया काफी कमजोर हुआ है, शीर्ष 100 अमीर भारतीय अपनी संपत्ति बचाए रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा नए अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है जिससे पता चलता है कि भारत में उद्यमिता की ऊर्जा अधिक हुई है।’’ फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा कि देश के शीर्ष 100 अमीरों में से 11 लोगों की संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है। शीर्ष 100 अमीरों की सामूहिक संपत्ति इस दौरान बढ़कर 492 अरब डॉलर हो गई है। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!