Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Oct, 2017 03:41 PM
फोर्ब्स मैगजीन ने 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट...
नई दिल्लीः फोर्ब्स मैगजीन ने 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 38 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, वहीं तीसरा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स को हासिल हुआ है। अजीम प्रेमजी की संपत्ति करीब 19 बिलियन डॉलर है, जबकि हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 18.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
Paytm के मालिक सबसे कम उम्र के अरबपति
इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय ब्रिटानिया के नुसली वाडिया हैं। 73 साल के वाडिया की कुल संपत्ति 5.6 बिलियन डॉलर है। वहीं अमीरों की सूची में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मालिक राधाकिशन दमानी ने वापसी की है। उनकी संपत्ति 9.3 बिलियन डॉलर है। लिस्ट के सबसे के उम्र के अरबपति 39 साल के पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा हैं। शर्मा की कुल संपत्ति 1.47 बिलियन डॉलर है।
लिस्ट के अनुसार टॉप 10 रईस भारतीय
बिजनेसमैन |
कंपनी |
संपत्ति |
मुकेश अंबानी |
रिलायंस इंडस्ट्रीज |
38 बिलियन डॉलर |
अजीम प्रेमजी |
विप्रो |
19 बिलियन डॉलर |
हिंदुजा ब्रदर्स |
अशोक लेलैंड |
18.4 बिलियन डॉलर |
लक्ष्मी मित्तल |
आर्सेलर मित्तल |
16.5 बिलियन डॉलर |
पल्लोंनजी मिस्त्री |
शापोरजी पल्लोनजी ग्रुप |
16 बिलियन डॉलर |
गोदरेज फैमिली |
गोदरेज ग्रुप |
14.4 बिलियन डॉलर |
शिव नादर |
एचसीएल टेक्नोलॉजीज |
13.6 बिलियन डॉलर |
कुमार बिड़ला |
आदित्य बिड़ला ग्रुप |
12.6 बिलियन डॉलर |
दिलीप संघवी |
सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज |
12.1 बिलियन डॉलर |
गौतम अडाणी |
अडाणी पोर्ट एंड सेज |
11 बिलियन डॉलर |
शीर्ष 100 अमीरों में सात भारतीय महिलाएं
लिस्ट में ओ पी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की किरण मजूमदार-शॉ शामिल हैं। सावित्री जिंदल एवं परिवार को सूची में 7.5 अरब डॉलर के साथ 16वें स्थान पर रखा गया है। इनके बाद ल्यूपिन का गुप्ता परिवार 3.45 अरब डॉलर के साथ 40वें स्थान पर रहा। ल्यूपिन की गैर-कार्यकारी अध्यक्ष मंजू देश बंधु गुप्ता हैं। हैवेल्स इंडिया की विनोद राय गुप्ता एवं परिवार 3.11 अरब डॉलर के साथ 48वें स्थान पर रहीं। बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी को संचालित करने वाली इंदू जैन तीन अरब डॉलर के साथ 51वें स्थान पर तथा अमलगमेशन परिवार 2.5 अरब डॉलर के साथ 63वें स्थान पर रहे। यूएसवी इंडिया की लीना तिवारी 2.19 अरब डॉलर के साथ 71वें स्थान पर रहीं। बायोकॉन की मजूमदार-शॉ को सूची में 2.16 अरब डॉलर के साथ 72वें स्थान पर रखा गया है।