मुकेश अंबानी ने छीन लिया जैक मा का ताज, फोर्ब्स ने जारी की रईसों की लिस्ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Apr, 2021 12:59 PM

mukesh ambani snatches jack ma s crown forbes released the list of nobles

दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति का ताज चीन के जैक मा से छीन लिया है।

बिजनेस डेस्कः दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति का ताज चीन के जैक मा से छीन लिया है। जेफ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर बने हुए हैं। फोर्ब्स मैगजीन की नई सूची में यह जानकारियां सामने आई हैं। अब दुनिया में भारत से ज्यादा अरबपति सिर्फ अमेरिका और चीन में हैं। भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 140 तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि एक साल पहले अलीबाबा के फाउंडर जैक मा एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति थे।

PunjabKesari

अडानी बने दूसरे अमीर 
भारत और एश‍िया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें नंबर के अमीर हैं। उनका कुल नेटवर्थ 84.5 अरब डॉलर है। अडानी समूह के गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे धनी और दुनिया के 24वें नंबर के अरबपति बन गए हैं। उनका नेटवर्थ करीब 50.5 अरब डॉलर है।

PunjabKesari

अडानी ग्रुप की 6 लिस्टे़ड कंपनियों में से 4 के शेयर मंगलवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। अभी अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक हैं। इसके साथ ही ग्रुप की 6 सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 107 अरब डॉलर पहुंच गया। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल जोन लिमिटेड, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।

PunjabKesari

बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर 
अमेजॉन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर हैं। वह लगातार चौथे साल सर्वोच्च पायदान पर बने हुए हैं। बेजोस का कुल नेटवर्थ 177 अरब डॉलर है। इसमें एक साल पहले के मुकाबले 64 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। दूसरे पायदान पर हैं SpaceX के फाउंडर और इलेक्ट्र‍िक कारों के लिए प्रख्यात एलन मस्क। उनका नेटवर्थ बढ़कर 151 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। एक साल पहले के मुकाबले इसमें 126.4 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़त हुई है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!