देश की सबसे महंगी रियल एस्टेट मार्केट मुंबई अब किराएदारों के लिए हुई सस्ती

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Sep, 2020 04:41 PM

mumbai india s most expensive real estate market now cheaper for tenants

मुंबई में घर खरीना तो महंगा है ही लेकिन किराया भी कुछ कम नहीं है लेकिन कोरोना ने हालात बदल दिए हैं। जो लोग मुंबई में किराया का घर ढूंढ रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। शहर में मकान किराया 30 फीसदी तक कम हो गया है।

मुंबईः मुंबई में घर खरीना तो महंगा है ही लेकिन किराया भी कुछ कम नहीं है लेकिन कोरोना ने हालात बदल दिए हैं। जो लोग मुंबई में किराया का घर ढूंढ रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। शहर में मकान किराया 30 फीसदी तक कम हो गया है। सबसे पहले अफोर्डेबल सेगमेंट को देखे तो यहां घर 20-30 फीसदी कम किराए पर मिल रहे हैं। मिड सेगमेंट के घरों का किराया भी 22 से 27 फीसदी तक कम हो गया है। वहीं लग्जरी सेगमेंट में किराय पर घर लेना है तो 18 से 25 फीसदी तक किराया कम लगेगा। इसके पीछे कारण सीधा सा है शहर में खाली घरों की तादाद बढ़ गई है और उन्हें लेने वाले ज्यादा नहीं है।

मुंबई में अफोर्डेबल सेगमेंट में किराया 40 हजार रुपए तक है। इसमें 20-30 फीसदी तक गिरावट हुई है। वहीं, मिड सेग्मेंट का किराया 40-70 हजार रुपए है इसमें 20-25 फीसदी की गिरावट हुई है। मुंबई में लग्जरी सेगमेंट में किराया 70 हजार से 1 लाख रुपए तक है। इसमें 18-25 फीसदी तक गिरावट हुई है।

मुंबई में किरायदारों में ज्यादातर लोग दूसरे शहर से यहां पर नौकरी धंधे के लिए आते हैं। कई स्टूडेंट्स भी यहां पढ़ाई के लिए किराय पर घर लेत हैं। अब इन दिनों सभी कॉलेज भी बंद है तो कई दफ्तर वर्क-फ्रॉम होम पर चल रह हैं। बहुत से लोगों को पे-कट और जॉब लॉस का सामना भी करना पड़ा है। ऐसे में बहुत से लोग अपने शहर लौट गए हैं या फिर सस्ते घरों में शिफ्ट हो गए हैं।

मुंबई में किराए पर घर देना बहुत से लोगों के लिए कमाई का बड़ा सधान है। ऐसे में मकान मालिक भी किराया कम करने के लिए तैयार हैं। मुंबई जैसे दूसरे शहरो में भी रेंटल नीचे आ गए हैं। अगर आप किराए के घर की तलाश मे हैं तो अच्छी डील मिल सकती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!