Edited By ,Updated: 05 Dec, 2015 12:23 PM
एक लंबे इंतजार के बाद लग रहा है कि प्रॉपर्टी खरीददार अब वापस मुंबई का रुख कर रहे हैं। खरीददारों को लग रहा है
नई दिल्लीः एक लंबे इंतजार के बाद लग रहा है कि प्रॉपर्टी खरीददार अब वापस मुंबई का रुख कर रहे हैं। खरीददारों को लग रहा है कि गिरावट भरे दौर में उन्हें अच्छी प्रॉपर्टी मिल सकती है। पंजीकरण के महानिरीक्षक के डेटा का देते हुए, वित्तीय वर्ष के पहले 7 माह में द्वीप पर बसे मुंबई शहर और उपनगरों में घरों का पंजीकरण 15 प्रतिशत तक बढ़ा है।
पिछले वर्ष में इस अवधि में 37,875 घर पंजीकृत हुए थे वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 43,608 हो गई है। इस वर्ष अक्तूबर में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 6129 घर पंजीकृत हुए हैं।