NBCC को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से 120 करोड़ रु. का ठेका मिला

Edited By ,Updated: 20 Aug, 2016 07:34 PM

nbcc greater noida

सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कम्पनी एन.बी.सी.सी. को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से 120 करोड़ रुपए का ठेका मिला है।

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कम्पनी एन.बी.सी.सी. को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से 120 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कम्पनी ने बताया कि उसे यह ठेका ग्रेटर नोएडा में पुरातत्व संस्थान और यूनेस्को श्रेणी-दो केंद्र के निर्माण के लिए मिला है। इस संबंध में पुरातत्व सर्वेक्षण और एन.बी.सी.सी. ने सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 2 में किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 120 करोड़ रुपए है। इससे पहले इस महीने एन.बी.सी.सी. को पश्चिम बंगाल में एक अस्पताल के निर्माण का 250 करोड़ रुपए का ठेका मिला है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!