अब घर से पहुंचेंगे सीधा ऑफिस, 1 मई से बस सेवा शुरू करेगी DTC

Edited By ,Updated: 29 Apr, 2017 03:50 PM

ncr destination buses in delhi

दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी.) 1 मई से उपनगरीय बस्तियों से दफ्तर के इलाकों के बीच AC बसें शुरू...

नई दिल्लीः दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी.) 1 मई से उपनगरीय बस्तियों से दफ्तर के इलाकों के बीच AC बसें शुरू करने वाली है। इस सेवा का उद्देश्य दफ्तर आने-जाने के लिए सुगम यात्रा मुहैया कराना है। उपनगरीय आवासीय इलाकों और मध्य, दक्षिण, उत्तर पश्चिम दिल्ली के दफ्तर वाले इलाकों के बीच 20 ‘नॉन स्टॉप’ बसें चलाई जाएंगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन.जी.टी.) ने इससे पहले दिल्ली सरकार को निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने के लिए गंतव्य बस सेवाएं शुरू करने का आदेश दिया था ताकि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण लग सके। ये बसें आवासीय इलाकों से सुबह आठ बजे से आठ बजकर 50 मिनट के बीच रवाना होंगी और शाम करीब छह बजें लौटेंगी।

20 साल पहले भी शुरू की गई थी AC बसें
यह बसें रास्ते में कहीं नहीं रूकेंगी। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों से मौजूदा सामान्य AC बसों का किराया लिया जाएगा। इस सेवा के लिए चुने गए कुछ स्थानों में द्वारका, जनकपुरी, रोहिणी, पटपड़गंज और बदरपुर शामिल हैं। बसें इन इलाकों को नेहरू प्लेस, सी.जी.ओ. कॉम्पलेक्स, शास्त्री भवन, शिवाजी स्टेडियम (कनॉट प्लेस) से जोड़ेंगी। 20 साल पहले भी इसी तरह की बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन यात्रियों की उदासीनता के चलते इसे बंद करना पड़ गया था।

इन मार्गों पर चलेंगी डेस्टिनेशन बसें
मार्ग - रवाना होने का समय - वापसी का समय

1. द्वारका सेक्टर छह व सात क्रासिंग से नेहरू प्लेस - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

2. द्वारका सेक्टर चार व पांच क्रासिंग से सी.जी.ओ. काम्पलेक्स - सुबह 8.15 बजे - शाम 5.55 बजे

3. द्वारका सेक्टर 19 से शास्त्री भवन - सुबह 8.15 बजे - शाम 5.55 बजे

4. द्वारका सेक्टर 14 से कनॉट प्लेस - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

5. रोहिणी सेक्टर 22 से नेहरू प्लेस - सुबह 7.55 बजे- शाम 5.55 बजे

6. रोहिणी सेक्टर 16 से सी.जी.ओ. काम्पलेक्स - सुबह 8 बजे -शाम 5.55 बजे

7. रोहिणी सेक्टर 23 से शास्त्री भवन - सुबह 8.10 बजे - शाम 5.55 बजे

8. रोहिणी अवंतिका से कनॉट प्लेस - सुबह 8.25 बजे - शाम 5.55 बजे

9. बदरपुर बॉर्डर से नेहरू प्लेस - सुबह 8.50 बजे - शाम 5.55 बजे

10. बदरपुर बॉर्डर से कृषि भवन - सुबह 8.30 बजे - शाम 5.55 बजे

11. बदरपुर बॉर्डर से सी.जी.ओ. काम्पलेक्स - सुबह 8.35 बजे - शाम 5.55 बजे

12. बदरपुर बॉर्डर से कनॉट प्लेस - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

13. जनकपुरी बी टू से नेहरू प्लेस - सुबह 8.15 - शाम 5.55 बजे

14. जनकपुरी ए वन से सी.जी.ओ. काम्पलेक्स - सुबह 8.15 बजे - शाम 5.55 बजे

15. जनकपुरी सी वन से शास्त्री भवन - सुबह 8.35 बजे - शाम 5.55 बजे

16. जनकपुरी सी टू से कनॉट प्लेस - सुबह 8.40 बजे - शाम 5.55 बजे

17. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से नेहरू प्लेस - सुबह 8.25 बजे - शाम 5.55 बजे

18. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से सी.जी.ओ. काम्पलेक्स - सुबह 8.20 बजे - शाम 5.55 बजे

19. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से शास्त्री भवन - सुबह 8.30 बजे - शाम 5.55 बजे

20. पटपड़गंज बाल्को अपार्टमेंट से कनॉट प्लेस - सुबह 8.35 बजे - शाम 5.55 बजे

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!