कृषि विस्तार सेवा में अधिक महिलाओं के नियुक्ति की आवश्यकता है: कृषि मंत्री

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Oct, 2018 11:06 AM

need to appoint more women in farm extension services agri min

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि महिला किसान कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उन्हें आगे और बढ़ावा देने के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को नियुक्त किया जाना चाहिए।

नई दिल्लीः कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि महिला किसान कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उन्हें आगे और बढ़ावा देने के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को नियुक्त किया जाना चाहिए। यहां महिला किसान दिवस के मौके पर आयोजित लिए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए महिला किसानों का सशक्तिकरण करना होगा।

देश के 26 राज्यों की लगभग 400 महिलाओं ने रविवार को शुरू होने वाली दो दिवसीय आयोजन में भाग लिया। 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस मनाया जाता है। सिंह ने देश के कुल किसानों में से लगभग 14 प्रतिशत महिला किसान हैं। मंत्री ने कृषि, बागवानी, मत्स्यपालन, पशुपालन और मधुमक्खी पालन क्षेत्रों के विकास में महिलाओं के योगदान की सराहना की। सिंह ने कृषि विस्तार सेवा में और अधिक महिलाओं की नियुक्ति किए जाने की वकालत की और कहा कि केंद्र इस मामले पर राज्यों को पत्र लिखेगा। 

उन्होंने कहा कि कृषि मुख्यधारा में महिलाओं को लाने के लिए सरकार ने विभिन्न प्रमुख योजनाओं/कार्यक्रमों और विकास संबंधी गतिविधियों के तहत महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत से अधिक धन आवंटित किया गया है। मंत्री ने बताया कि नौ राज्यों में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा किए गए एक शोध से पता चलता है कि प्रमुख फसलों के उत्पादन में महिलाओं की भागीदारी 75 प्रतिशत है, बागवानी में 79 प्रतिशत, फसल कटाई के बाद के काम में 51 प्रतिशत तथा पशुपालन एवं मत्स्यपालन में 95 प्रतिशत है।

सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की भूमिका को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत प्रशिक्षित किया जाता है। पिछले दो वर्षो में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई) के तहत, 38.78 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसी तरह, 6.07 लाख और 7000 महिलाओं को क्रमश: केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से फायदा हुआ है। वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 के दौरान कुल 53.34 लाख महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!