‘रिजर्व बैंक की स्वायत्तता को लेकर नेहरू का बयान आज भी सही’

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Nov, 2018 10:56 AM

nehru s statement about the autonomy of rbi is still true

सरकार के रिजर्व बैंक की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करने को लेकर कांग्रेस की आलोचना झेल रही सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी उस समय कहा था कि केन्द्रीय बैंक को स्वायत्तता मिली हुई है

नई दिल्लीः सरकार के रिजर्व बैंक की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करने को लेकर कांग्रेस की आलोचना झेल रही सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी उस समय कहा था कि केन्द्रीय बैंक को स्वायत्तता मिली हुई है लेकिन उसे केन्द्र सरकार का निर्देश भी मानना होगा। नेहरू के तब कहे गए ये शब्द आज भी लागू होते हैं। 

सरकार में शीर्ष पद पर काम करने वाले इस अधिकारी ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर और भी कई ऐसे उदाहरण दिए हैं जब केन्द्र में रही सरकारों का रिजर्व बैंक के साथ मतभेद रहा। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकारों तक का केन्द्रीय बैंक के साथ नीतिगत मुद्दों पर मतभेद रहा है। इसके चलते कई मौकों पर रिजर्व बैंक गवर्नर को इस्तीफा तक देना पड़ा।

वर्ष 1957 में तत्कालीन रिजर्व बैंक गवर्नर बेनेगल रामा राऊ ने इस्तीफा दे दिया था। एक प्रस्ताव पर रिजर्व बैंक गवर्नर के साथ उभरे मतभेद के मामले में उस समय के प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा अपने वित्त मंत्री टीटी कृष्णामाचारी का समर्थन करने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार के रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल के साथ उभरे मतभेद के बारे में पूछे जाने पर सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘नेहरू ने जो कहा था वह आज भी सत्य है।’’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!