UAN को आधार से जोड़ने की नई ऑनलाइन सुविधा शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Oct, 2017 10:22 AM

new online facility to connect uan to aadhaar

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) ने यूनिवर्सल अकाऊंट नंबर (यू.ए.एन.) को आधार संख्या से जोड़ने की ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की है जिससे सदस्यों को बेहतर और तेज सेवाएं मिलेंगी। ई.पी.एफ.ओ. ने बताया कि इस सुविधा का इस्तेमाल करते हुए ई.पी.एफ.ओ. सदस्य...

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) ने यूनिवर्सल अकाऊंट नंबर (यू.ए.एन.) को आधार संख्या से जोड़ने की ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की है जिससे सदस्यों को बेहतर और तेज सेवाएं मिलेंगी। ई.पी.एफ.ओ. ने बताया कि इस सुविधा का इस्तेमाल करते हुए ई.पी.एफ.ओ. सदस्य अपने यू.ए.एन. को आधार से ऑनलाइन जोड़ सकते हैं। इसके लिए सदस्य को अपना यू.ए.एन. प्रदान करना होगा। यू.ए.एन. के साथ जुड़े सदस्य के मोबाइल फोन पर ओ.टी.पी. भेजा जाएगा।

ओ.टी.पी. सत्यापन के बाद सदस्य को अपना आधार नंबर देना होगा। इसके बाद एक और ओ.टी.पी. आधार से जुड़े मोबाइल या ई-मेल पर भेजा जाएगा। ओ.टी.पी. सत्यापन के बाद यू.ए.एन. के विवरण को आधार संख्या से मिलाया जाएगा और यू.ए.एन. को आधार से जोड़ा जाएगा। आधार से जुड़ जाने के बाद सदस्य आधार से जुड़ी ऑनलाइन ई.पी.एफ.ओ. सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!