नीरव मोदी की लग्जरी और नॉन लग्जरी कारों की होगी नीलामी

Edited By Yaspal,Updated: 13 Apr, 2019 07:08 PM

nirvav modi s luxury and non luxury cars will be auctioned

पंजाब नेशनल बैंक घुटाला के मुख्य अरोपी नीरव मोदी की लग्जरी कारों की नीलाके के लिए मंजूरी मिल गई है। कारों की लिस्ट में 1.38 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस घोस्ट से लेकर 2.38 लाख रुपये की होंडा ब्रि....

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक घुटाला के मुख्य अरोपी नीरव मोदी की लग्जरी कारों की नीलाके के लिए मंजूरी मिल गई है। कारों की लिस्ट में 1.38 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस घोस्ट से लेकर 2.38 लाख रुपये की होंडा ब्रियो तक शामिल है। नीरव मोदी पर पीएनबी बैंक साथ करीब 13 हजा़र करोड़ रुपए की गड़बडी अरोप है। जिससे उसने 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की शेयर, जमा और लग्जरी कारें फ्रीज कर दी थीं।

ईडी का कहना है कि हम भगोड़े नीरव मोदी से लगभग 12,500 करोड़ रुपये की राशि वसूलना चाहते है। जिससे नीरव मोदी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से अवैध तरीकों से लिए कर्ज को पूरा किया जा सके। इसलिए नीरव मोदी की कुल 13 कारों की नीलामी एक पब्लिक प्लेफॉर्म मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड  के जरिए होगी। 

एमएसटीसी एक राज्य की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी है। जिसे इन व्हीकल की नीलामी का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इन सारी गाड़ियों के लिए एक बेस प्राइस रखी गई है और नीलामी इसी कीमत से शुरू होगी। और खरीदने के चाहवान लोंग व्हीकल्स को ऑनलाइन बोली लगाकर खरीद सकते हैं।

कारों की सूची                          बेस मुल्य
रोल्स रॉयस घोस्ट                  1.38 करोड़  रुपय
पोर्श पनामेरा                         जानकारी उपलब्ध नहीं
मर्सिडीज-बेंजCL3503            7.8 लाख रुपये
मर्सिडीज-बेंज CLS350          14 लाख रुपये
होंडा ब्रियो 1                          2.66 लाख रुपये
होंडा ब्रियो 2                          2.38 लाख रुपये
टोयोटा इनोवा 2.5                 8.75 लाख रुपये
होंडा सीआर-वी                     10.15 लाख रुपये
टोयोटा फॉर्च्यूनर                   9.10 लाख रुपये
स्कोडा सुपर्ब एलिगेंस             5.25 लाख रुपये
टोयोटा कोरोला एल्टिस           3.50 लाख रुपये
बीएमडब्ल्यू एक्स 1                9.80 लाख रुपये
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा             10.50 लाख रुपये

इन कारों की बोली लगाने से पहले प्री-बिड अमाउंट जमा करना और रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।जो बोलीदाता असफल रहेंगे उन्हें नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिड अमाउंट रूञ्जस्ष्ट के जरिए वापस मिल जाएगा.इसके बाद 21 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल के बीच कारें इंस्पेक्शन के लिए मौजूद होंगी। लेकिन इनकी टेस्ट ड्राइव नहीं की जा सकेगी, क्योंकि ईडी के पास जानकारी नही है कि वर्तमान में कारें कहां हैं। लेकिन ईडी को उम्मीद है कि ये वर्ली के समुद्र महल परिसर होंगी, जहां नीरव मोदी 2018 तक रहता था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!