Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Mar, 2019 05:44 PM
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च को श्लोका मेहता से शादी कर ली है। शादी की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पूरी शादी में नीता अंबानी अपनी ड्रेस, ज्वैलरी और खूबसूरती को लेकर छाई रहीं।
बिजनेस डेस्कः मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च को श्लोका मेहता से शादी कर ली है। शादी की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पूरी शादी में नीता अंबानी अपनी ड्रेस, ज्वैलरी और खूबसूरती को लेकर छाई रहीं।
बहू को घर लाने की खुशी नीता के चेहरे पर साफ दिख रही थी। बेटे की शादी में नीता ने रेड कलर का हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना। इसके साथ ग्रीन कलर की ज्वैलरी कैरी की। नीता इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। नीता की इस ड्रेस में मां का प्यार साफ दिखाई दिया। दरअसल, उनके लहंगे के ब्लाउज पर उन्होंने आकश और श्लोका का नाम लिखवाया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने शुभारम्भ भी लिखवा रखा था। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी ने भी नीता के लहंगे से मैच करती हुई शेरवानी पहनी। कलर कॉम्बिनेशन और एंब्रॉयडरी एक जैसी थी। ये ड्रेस सब्यसाची ने डिजाइन की है।
बता दें कि इससे पहले बेटी ईशा की शादी में भी नीता ने ऐसा ही कुछ किया था। दरअसल, ईशा ने फेरों के वक्त अपनी मां की 35 साल पुरानी चुनरी ओढ़ी थी। बता दें कि आकाश के बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी।
चलते-फिरते स्टेज पर खड़े होकर मीका गा रहे थे और सभी मेहमान झूम रहे थे। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। इस रॉयल वेडिंग में पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, रतन टाटा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे सेलेब पहुंचे।