नीति आयोग ‘नया भारत 2022’ के लिए जल्द लाएगा विकास एजेंडा: नीति आयोग

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Apr, 2018 04:22 PM

niti aayog to soon come out with development agenda for new india 2022

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज कहा कि आयोग ‘नया भारत 2022’ के लिए जल्दी ही विकास एजेंडा लाएगा। इसमें आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए रणनीति होगी। कुमार ने आगे कहा कि नीति आयोग नया भारत 2022 के लिए

नई दिल्लीः नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज कहा कि आयोग ‘नया भारत 2022’ के लिए जल्दी ही विकास एजेंडा लाएगा। इसमें आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए रणनीति होगी। कुमार ने आगे कहा कि नीति आयोग नया भारत 2022 के लिए विकास एजेंडा दस्तावेज को अंतिम रूप देने के बाद 15 साल के दृष्टिकोण पत्र पर काम करना शुरू करेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘नीति आयोग मिली जिम्मेदारी के अनुसार दृष्टिकोण दस्तावेज और रणनीति मसौदा लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। रणनीति दस्तावेज पर काम अग्रिम अवस्था में है और इसका नाम न्यू इंडिया 2022 के लिए विकास एजेंडा दस्तावेज होने की काफी संभावना है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘एक बार दस्तावेज के पूरा होने के बाद और उसे सार्वजनिक करने के बाद 2030 तक के लिए 15 साल का दृष्टिकोण-पत्र तैयार करने का काम शुरू होगा।’’ नीति आयोग ने पूर्व में 3 दस्तावेज लाने की योजना बनाई थी। इसके तहत यह 3 साल का कार्य एजेंडा, 7 साल की मध्यम अवधि की रणनीति दस्तावेज तथा 15 साल का दृष्टिकोण पत्र बनाने की बात कही गई थी।

आयोग ने पिछले साल एक एक कार्यक्रम रखी गयी बातों में कहा था कि छह समस्याओं गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद तथा संप्रदायवाद से मुक्ति की आधारशिला 2022 तक रखी जाएगी। उस समय भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।        

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!